{"_id":"630fbd4816e26b55434cf1c5","slug":"shortage-of-teachers-in-chandar-kalan-school-of-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: चंदड़ कलां स्कूल में शिक्षकों की कमी, विद्यार्थी बोले- अध्यापक नहीं भेज सकते, तो हमें जेल भेज दे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद: चंदड़ कलां स्कूल में शिक्षकों की कमी, विद्यार्थी बोले- अध्यापक नहीं भेज सकते, तो हमें जेल भेज दे
Thu, 01 Sep 2022 01:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:28 AM IST
सार
चंदड़ कलां स्कूल में शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों में आक्रोश पनप गया। वहीं स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इससे प्रदर्शनकारी ग्रामीण व विद्यार्थी और आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
धरने पर बैठे विद्यार्थी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फतेहाबाद के गांव चंदड़ कलां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय के अध्यापकों की कमी को लेकर जारी धरने के सातवें दिन बुधवार को विद्यार्थियों का धैर्य जवाब दे गया। विद्यार्थियों ने कहा कि यदि सरकार उनकी पढ़ाई के लिए स्कूल में अध्यापकों की कमी को पूरा नहीं कर सकती, तो उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दे। वहीं, टोहाना सदर थाने की पुलिस ने स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान रमेश रंगा को हिरासत में ले लिया। इससे प्रदर्शनकारी ग्रामीण व विद्यार्थी और आक्रोशित हो गए। विद्यार्थियों ने सरकार के नारेबाजी की।
विज्ञापन
विद्यार्थी मनजीत कौर, निर्मल, साक्षी, परमजीत, मंजीत, रजनीत, जसबीर सिंह, गुरमेल, राकेश, अनुराग, परमजीत आदि ने कहा कि उनकी परीक्षाएं नजदीक आती जा रही है, लेकिन उन्हें इन दिनों में पढ़ाई करने की बजाय सड़क पर बैठकर धरना देना पड़ रहा है। यह सरकार के लिए शर्म की बात होनी चाहिए। सात दिनों में प्रशासन व सरकार ने कोई सुध नहीं ली है।
विज्ञापन
ग्रामीण बंसीलाल, करतार सिंह, मांगा राम, गोगी, सुशील कुमार आदि ने कहा कि सरकार उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें डराने पर तुली है, ताकि उनके धरने को खत्म कराया जा सके। ग्रामीणों ने कहा कि यदि सरकार उन सभी को गिरफ्तार करना चाहती है तो वह गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान रमेश रंगा को अभी पूछताछ के लिए थाने में बुलाया गया है। उनको गिरफ्तार नहीं किया गया है। -जयभगवान, प्रभारी, सदर थाना टोहाना