फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police increased strictness in Fatehabad from constable to DSP on patrol

Fatehabad Police: सख्ती बढ़ाई, खुले में शराब पीने वाले बनेंगे निशाना, सिपाही से लेकर डीएसपी तक गश्त पर

Sat, 18 Mar 2023 01:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 Mar 2023 01:28 PM IST
सार

फतेहाबाद में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की सक्रिया दिखने लगी है। डीएसपी से सिपाही सुबह से ही गश्त पर नजर आए। हरियाणा में बढ़ते जा रही अपराध पर लगाम लगाने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Police increased strictness in Fatehabad from constable to DSP on patrol
फतेहाबाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बढ़ते अपराध के खिलाफ फतेहाबाद की जनता के एकजुट होने के बाद लगातार पुलिस प्रशासन सक्रियता दिखा रहा है। शुक्रवार रात को एडीजीपी श्रीकांत जाधव के आदेशों के बाद खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान सख्ती से चला। इसके बाद शनिवार अलसुबह भी सिपाही से लेकर डीएसपी तक बाजारों से लेकर पार्कों तक में गश्त पर रहे।

विज्ञापन


सामाजिक संगठनों के साथ की बैठक
गौरतलब है कि 14 मार्च को दोपहर 12 बजे तक शहर बंद रखकर फतेहाबाद की जनता ने बढ़ते अपराध के खिलाफ रोष जताया था। इसके दो दिन बाद डीसी जगदीश शर्मा और एसपी आस्था मोदी ने सामाजिक एवं व्यापारी संगठनों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Haryana: गोतश्करों ने चलती गाड़ी से फेंकी गाय, गोभक्तों की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 60 किलोमीटर तक किया पीछा
विज्ञापन
विज्ञापन


गली गली में बज रहे सायरन
पिछले एक सप्ताह से पुलिस पूरी सक्रिय हो चुकी है। गली गली में सायरन बज रहे हैं। शहर के साथ साथ गांवों में भी लगातार गश्त हो रही है। शहर में डीएसपी सुभाष चंद्र के नेतृत्व में शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज, महिला थाना प्रभारी कविता सहित पूरा पुलिस अमला जनता में खोए विश्वास को फिर से पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

10 पीसीआर लगा रखी शहर में
शहर के हर मुख्य रास्ते पर पुलिस की 10 पीसीआर काफिले के साथ निकलती है। सुबह सुबह पार्कों को पुलिस खंगाल रही है तो रात में खुले में शराब पीने वालों को पकड़ रही है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस लगातार गश्त कर रही है। कोई असामाजिक गतिविधि में संलिप्त मिलता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed