{"_id":"576055de4f1c1b4a2511bbc9","slug":"medical-officer-car-fall-in-pond-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सहित नहर में गिरे मेडिकल आफिसर, शीशा तोड़कर निकाला बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सहित नहर में गिरे मेडिकल आफिसर, शीशा तोड़कर निकाला बाहर
fatehabad
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
नहर में गिरी कार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोमवार देर रात्रि भूना रोड स्थित मोड़ पर भूना के मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजीव कुमार अपनी स्विफ्ट कार सहित नहर में जा गिरे। उन्होंने मौके पर मुस्तैदी दिखाई और कार के शीशे तोड़कर कार से बाहर निकलने में सफल रहे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार को नहर से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार भूना के मेडिकल आफिसर डॉ. राजीव अपने पैतृक शहर मानसा से भूना वापिस जा रहे थे कि रात 1 बजे के करीब भूना रोड पर स्थित त्रीव मोड पर उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और नहर में जा गिरी। गनीमत यह रही की हादसे में कार के एयरबैग खुल गए और डॉ. राजीव 8 फुट गहरे पानी की नहर में तत्परता के साथ हौसला दिखाते हुए कार के पीछे वाले शीशे को तोड़कर बाहर निकल आए। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी।