फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Man Found Murdered in Tohana

Haryana: टोहाना में बिजली मैकेनिक की हत्या, रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला शव, रोहतक जाने के लिए निकला था

Mon, 13 May 2024 10:22 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 May 2024 10:22 AM IST
सार

मरने वाला कर्मजीत अविवाहित था और बिजली टॉवर पर रिपयेरिंग का काम करता था। रविवार शाम 5 बजे वह अपने सहकर्मी से यह कहकर गया था कि वह किसी काम से रोहतक जा रहा है। इसके बाद रात को दो बजे उसका शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
Man Found Murdered in Tohana
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

टोहाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक की तेजधार हथियारों से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का शव लहुलुहान हालत में रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला है। युवक के पेट और छाती पर चाकूनुमा तेजधार हथियार से वार किए हुए थे। रेलवे पुलिस ने रात करीब 2 बजे के आसपास सूचना के आधार पर शव बरामद किया और खोजबीन की तो आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 2 बजे रेलवे पुलिस को किसी ने सूचना दी कि रेलवे स्टेशन पर राजनगर की तरफ लाइन के पास किसी युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि मृतक की आंतें तक बाहर आई हुई थी। जांच में युवक की जेब से आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान टोहाना के ही गांव इंदाछोई निवासी 32 वर्षीय कर्मजीत पुत्र करनैल सिंह के रूप में हुई। रात को ही परिजनों को सूचित किया गया। 
विज्ञापन


करीब 3 बजे युवक के पिता और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। मृतक बिजली मैकेनिक था और उसका बैग भी मौके पर ही पड़ा था। सोमवार को नागरिक अस्पताल टोहाना में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता करनैल सिंह ने बताया कि उसका बेटा कर्मजीत अविवाहित था और बिजली टॉवर पर रिपयेरिंग का काम करता था। रविवार शाम 5 बजे वह अपने सहकर्मी से यह कहकर गया था कि वह किसी काम से रोहतक जा रहा है। इसके बाद रात को तीन बजे उन्हें पुलिस द्वारा उसकी मौत का समाचार दिया गया। उन्होंने बताया कि उसके पुत्र की किसी से कोई लड़ाई झगड़ा या रंजिश नहीं थी। रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चाकुओं से वार किए गए है, परिजनो के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed