{"_id":"9856b4cf16faf2bac7bd03d03af1362b","slug":"lvpreet-bhan-was-compromised-was-murdered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से छेड़छाड़ करता था लवप्रीत कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन से छेड़छाड़ करता था लवप्रीत कर दी हत्या
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गत दिनों वार्ड नंबर पांच निवासी नाबालिग युवक लवप्रीत की हत्या करने के मामले में नामजद तीन आरोपियों में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। नाबालिग होने के चलते कोर्ट ने दोनों आरोपियों को बोस्टल जेल हिसार भेज दिया।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त किया गया कापा भी आरोपियों की निशानदेही पर घग्गर नहर से बरामद कर लिया।
आरोपियों ने हत्या के बाद हथियार को घग्घर नदी के पास ही मिट्टी में दबा दिया था। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के तहत गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि मृतक लवप्रीत उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करता था, बदला लेने के लिए उसने लवप्रीत की हत्या कर दी।
गत दिनों वार्ड नंबर पांच निवासी पंद्रह वर्षीय लवप्रीत घर से दुकान कोई सामान खरीदने गया था उसके बाद वह घर वापस नहीं आया।
नाबालिग युवक के लापता होने पर युवक की माता जसविंद्र कौर ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने लापता होने का मामला दर्ज किया था।
इस संदर्भ में पुलिस ने परिजनों द्वारा शक होने पर कुछ युवकों से पूछताछ की तो पता चला की लापता लवप्रीत के दोस्त व उसके साथियों ने लवप्रीत की हत्या कर उसका शव घग्घर नदी में फेंक दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने गोताखोरों की सहयोग से शव को घग्घर से बरामद कर लिया था।
वहीं इस मामले में मृतक लवप्रीत की माता जसविंद्र कौर की शिकायत पर तीन को नामजद कर हत्या का मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी वार्ड नंबर पांच निवासी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए कर दी दोस्त की हत्या.....
वहीं पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के तहत हत्या के मामले में पकड़े गए हत्यारोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया है कि उसकी विवाहिता बहन पिछले कुछ समय से अपने मायके रतिया आकर रह रही थी।
लवप्रीत उसका दोस्त था लेकिन उसने दोस्ती में दगाबाजी करते हुए उसकी बहन के साथ पहले दो बार छेड़छाड़ की थी जिसका उसकी बहन ने विरोध भी किया था और लवप्रीत को सख्ती से समझाया था।
लेकिन लवप्रीत नहीं माना। एक दिन लवप्रीत ने उसकी बहन से छेड़खानी करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद उसने इसका बदला लेने की ठानी थी और अपने साथियों के साथ मिलकर लवप्रीत को घग्घर नदी के पास ले गया था और तेजधार हथियार से हत्या कर शव घग्घर में फेंक दिया था।