फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   live man , doctor says dead, fatehabad, harayana

जिंदा लाइनमैन को मृत बता दिया डॉक्टर ने

Sat, 11 Jun 2016 12:43 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sat, 11 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
 एक निजी अस्पताल में भर्ती किए गए मरीज को चिकित्सकों ने मुर्दा घोषित कर दिया। बिलखते परिजनों ने सांस चलती देखी तो सीनियर डाॅक्टर से जांच की मांग करने लगे। मरीज का दिल धड़क रहा है जिस पर मरीज उसे मृत मानने को तैयार नहीं। चिकित्सकों ने उसे ब्रेन डेड घोषित किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव इंदाछोई निवासी 44 वर्षीय रामदास गांव गुल्लरवाला में एएलएम के पद पर कार्यरत है। दोपहर को बिजलीघर में किसी कार्य के लिए टोहाना आ रहा था। इस दौरान जब वह आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली को क्रॉस करने लगा तो पीछे से अचानक एक कार के आने से उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर दूर जा गिरा। उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


राहगीरों ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए। निजी अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में तैनात डाॅक्टरों ने जल्दबाजी में लाइनमैन को मृत घोषित कर दिया, जिससे परिजनों में हाहाकार मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने मरीज का दिल धड़कता हुआ देखा तो मरीज के जिंदा होने की बात कहते हुए सीनियर डॉक्टर से जांच की बात कहने लगे। सीनियर डॉक्टर ने आकर जांच की। चिकित्सकों ने कहा कि मरीज ब्रेन डेड हो चुका है। उसके बचने के कोई चांस नहीं है। केवल उसका दिल धड़क रहा है। अगर परिजन चाहें तो किसी को हार्ट डोनेट  कर सकते हैं।  लेकिन परिजन चिकित्सकों की बात मानने को तैयार नहीं।


मरीज ब्रेन डेड हो चुका है। ब्रेन डेड वह कंडीशन होती है जब मरीज की मौत हो जाती है। उसके शरीर एक हिस्सा काम करता रहता है। इस मरीज का केवल हार्ट काम कर रहा है। अन्य हिस्से पूरी तरह से बंद हो चुके हैं। मरीज के परिजनों को समझा दिया गया है। अब बचने के कोई चांस नहीं ।

डॉ. उमेश कालडा, अस्पताल संचालक, हिसार

हमारे पास रामदास की मौत की सूचना आई थी। हम डेड बाॅडी लेने पहुंचे तो मरीज को आईसीयू में बताया गया। अभी पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। मरीज के परिजन जिंदा होने की बात कह रहे हैं।
दिनेश कुमार, थाना प्रभारी, रतिया, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed