फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   JBT Teacher shot dead at Fatehabad of Haryana

हरियाणा में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, नकाबपोश युवकों ने स्कूल में घुसकर जेबीटी शिक्षक को गोली मार दी 

Mon, 01 Mar 2021 03:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Mar 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
JBT Teacher shot dead at Fatehabad of Haryana
फतेहाबाद में जेबीटी शिक्षक की गोली मारकर हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के फतेहाबाद में  राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामसरा में सोमवार को दिनदहाड़े एक जेबीटी शिक्षक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने छुट्टी के बाद स्कूल में घुसकर जेबीटी शिक्षक को गोली मारी। वारदात को मोटरसाइकिल पर आए दो नकाबपोश युवकों ने अंजाम दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जेबीटी शिक्षक जितेंद्र कुमार गांव दड़ोली का रहने वाला था और करीब डेढ़ साल से गांव रामसरा में तैनात था। घटना की सूचना मिलने के बाद भट्टूकलां थाना प्रभारी ओमप्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अलावा काफी संख्या में ग्रामीण भी जमा हो गए हैं। 
विज्ञापन



घटना के पीछे पुरानी रंजिश कारण बताया जा रहा है। मामले के मुताबिक दोपहर बाद करीब पौने दो बजे स्कूल की छुट्टी के बाद जेबीटी शिक्षक अपनी गाड़ी में बैठकर गेट पर पहुंचा। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो नकाबपोश युवक वहां आए और जितेंद्र पर फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी से उतरकर कार्यालय की तरफ भागे लेकिन बदमाशों ने पीछा करके कार्यालय में घुसकर उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद जितेंद्र की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। भट्टूकलां थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि गोली लगने से जेबीटी शिक्षक जितेंद्र की मौत हुई है। मौके पर जांच की जा रही है। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed