{"_id":"574c89054f1c1b7707108be7","slug":"human-right-commision-deligates-in-fatehabad-public-rights-ignorance-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार आयोग से मिलेगा नागरिक अधिकार मंच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानवाधिकार आयोग से मिलेगा नागरिक अधिकार मंच
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 31 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अधिकार मंच की बैठक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला में पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिकों पर किए जा रहे अत्याचारों, झूठे मुकदमों और नागरिकों के अधिकारों के हनन को लेकर नागरिक अधिकार मंच का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को फतेहाबाद आ रहे मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन से मिलेगा और ज्ञापन सौंपेगा। यह निर्णय सोमवार को स्थानीय पटवार भवन में आयोजित नागरिक अधिकार मंच की बैठक में लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व पार्षद जसवंत कांगड़ा और संचालन मोहन लाल नारंग ने किया। नारंग ने बताया कि 22 मई को नगर परिषद चुनावों के दौरान फर्जी मतदान का विरोध करने पर शहर के दो युवाओं की पुलिस द्वारा निर्मम पिटाई, गांव भिरड़ाना के सरपंच के साथ बदसलूकी और उन पर झूठे मुकदमे बनाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। इन घटनाओं से आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों में भी दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि पहले भी पुलिस ने वकीलों के साथ दुर्व्यवहार किया था। भूना और रतिया में भी पुलिस ज्यादतियों और झूठे मुकदमे बनाने के कई मामले सामने आए हैं।
इन सबको लेकर नागरिक अधिकार मंच ने निर्णय लिया कि मंच मानव अधिकार आयोग के चेयरमैन से मिलकर सभी मुद्दों से अवगत करवाकर कार्रवाई की मांग करेगा। इस मौके पर देवीलाल एडवोकेट, हरनाम सिंह, महेंद्र धारनियां एडवोकेट, दुष्यंत शर्मा, राजीव सेतिया, मनफूल ढाका, मदन लाल नारंग, पुष्पराज एडवोकेट, अनूप झंडई, रामनिवास शर्मा, दलबीर सिंह आजाद, कर्मचारी नेता बेगराज, महेंद्र मदान, हंसराज, पुरुषोत्तम झंडई, मलकीत तूर, ओमप्रकाश सहित मंच के अनेक सदस्य मौजूद रहे।