फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana: Young man absconds after engaging the shopkeepers in talking and taking out money

Haryana: दुकानदार को बातों में उलझा कर दुकान के गल्ले से रुपये निकाल युवक फरार

Thu, 24 Oct 2024 07:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 24 Oct 2024 07:35 PM IST
सार

फतेहाबाद के जाखल में शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वीरवार को शहर में एक दुकान पर ग्राहक बनकर आए दो युवक दिनदहाड़े दुकान के गल्ले से हजारों रुपये की नकदी निकाल ले गए।

विज्ञापन
Haryana: Young man absconds after engaging the shopkeepers in talking and taking out money
पैसे निकालता आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जाखल में चंडीगढ़-बुढलाडा मार्ग पर स्थित श्रीअंबाजी मार्बल टाइल्स की दुकान पर ग्राहक बनकर आए दो युवक दुकानदार को बातों में उलझा कर बड़ी चालाकी से दुकान के गल्ले में से 70 हजार रुपये से ज्यादा नकदी निकाल ले गए। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। इसमें दो युवक घटना को अंजाम देते साफ दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस चोरों की पहचान में जुट गई है।

विज्ञापन


दुकानदार अशोक कुमार ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद दो युवक मोटरसाइकिल पर उसकी दुकान पर आए और उससे टाइल फिलर केमिकल का लिक्विड मांगा। इस पर उसने 200 रुपये का लिक्विड युवकों को दे दिया। युवकों ने उसे 500 रुपये का नोट दिया। जब उसने युवकों को वापस 300 रुपये दिए, तभी युवकों ने गल्ले में पड़े पैसे देख लिए। इसके बाद एक युवक ने उससे पॉलीथिन मांगा। इस पर उसने कहा कि उसके पास नहीं है।
विज्ञापन


पॉलीथिन मांगने के क्रम में एक युवक ने उसको बातों में उलझा लिया, जबकि इसी दौरान दूसरे शातिर युवक ने बड़ी चतुराई से गल्ले में हाथ डालकर नकदी निकाल ली। इसके बाद दोनों युवक तेजी से दुकान से बाहर चले गए। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हो गई है। दुकान मालिक अशोक कुमार ने घटना की शिकायत पुलिस को देकर सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed