फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana: Postmaster of village Gorakhpur embezzled Rs 32.49 lakh

Haryana: गांव गोरखपुर के डाकपाल ने किया 32.49 लाख का गबन, 39 खाताधारकों से राशि हड़पी

Fri, 05 Apr 2024 12:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 05 Apr 2024 12:04 AM IST
सार

फर्जी पासबुक के सहारे सिवानी व गोरखपुर के 39 खाताधारकों से राशि हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी डाकपाल सुभाष चंद्र 6 महीने से लापता है, अब भगोड़ा घोषित है। खाताधारकों में खलबली मची है। 

विज्ञापन
Haryana: Postmaster of village Gorakhpur embezzled Rs 32.49 lakh
रुपये। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के भूना क्षेत्र के गांव गोरखपुर में डाकपाल पर फर्जी पासबुक के सहारे सिवानी व गोरखपुर के 39 खाताधारकों से 32 लाख 49 हजार की राशि गबन करने का आरोप लगा है। खाताधारकों की शिकायत पर डाक विभाग हिसार मंडल के निरीक्षक कुलदीप सिंह की प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी मिलने पर आरोपी डाकपाल सुभाष चंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया गया है। सुभाष को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


निरीक्षक कुलदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि शाखा गोरखपुर डाकघर में 20 सितंबर 1994 से लेकर 5 सितंबर 2023 के दौरान बचत खातों में खाताधारकों से राशि लेकर व उनको फर्जी पासबुक बनाकर देने और सरकारी राशि का गबन करने का मामला संज्ञान में आया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डाकपाल सुभाष चंद्र ने सिवानी व गोरखपुर गांव के करीब 39 खाताधारकों से 32 लाख 49 हजार की राशि अवैध तरीके से हड़प ली।
विज्ञापन


होशियार सिंह सिवानी, हरकोरी देवी, ललिता देवी, वीरमति, सरोज बाला, अनीशा देवी, महेंद्र सिंह निवासी सिवानी बोलान, नारायण दास गोरखपुर, रवीना देवी, सुरेंद्र कुमार व पारुल गोरखपुर सहित 39 खाताधारकों की पासबुक की आधिकारिक तौर पर जांच की गई तो पासबुक फर्जी पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाताधारकों ने अग्रोहा के उपडाकपाल राम भगत के पास जांच करने के लिए पासबुक जमा करवाई थी। पुलिस ने निरीक्षक कुलदीप सिंह की लिखित शिकायत पर आरोपी सुभाष चंद्र के खिलाफ दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

गोरखपुर का डाकपाल 6 महीनों से है लापता
निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि डाकपाल सुभाष चंद्र 5 अक्तूबर 2023 से अपनी ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहा है। उसके वर्तमान ठिकाने की कार्यालय को कोई सूचना नहीं है। उन्होंने पुलिस को दिए गए पत्र में डाकपाल सुभाष चंद्र को भगोड़ा घोषित कर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए निवेदन किया है।


डाक विभाग के हिसार मंडल के निरीक्षक कुलदीप सिंह की शिकायत पर आरोपी डाकपाल सुभाष चंद्र के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश करके मामले की जांच की जाएगी। -संदीप कुमार, एसएचओ, भूना थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed