फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana: Police made a big revelation, Gurdev was murdered by giving drug overdose

Haryana: पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नशे की ओवरडोज देकर की थी गुरदेव की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Jun 2024 08:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 21 Jun 2024 08:56 PM IST
सार

रतिया पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक के दो दोस्तों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। वारदात को छिपाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया था। 

विज्ञापन
Haryana: Police made a big revelation, Gurdev was murdered by giving drug overdose
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र के गांव खुनन निवासी गुरदेव सिंह की हत्या गांव नकटा निवासी उसके दो दोस्तों द्वारा नशे की ओवरडोज देकर की गई थी। इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने वीरवार देर शाम दोनों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों ने गुरदेव के शव को नहर में फेंक दिया था ताकि घटना को हादसे का रूप दिया जा सके।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 1 मई को गांव खुनन निवासी गुरदेव सिंह (30) घर से आधार कार्ड सही करवाने की बात कह कर गया था। अगले दिन तक वापस नहीं आया तो उसके चचेरे भाई हरदीप की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया। सात दिन बाद 8 मई को गुरदेव की लाश पंजाब के मानसा जिले के गांव आलूपुर के पास नहर में मिली थी।
विज्ञापन


गुरदेव के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को शिकायत दी। सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा इस मामले की गंभीरता से जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस को गुरुदेव के नकटा निवासी दोस्तों सुरेंद्र उर्फ सोनू और बलविंदर उर्फ ज्ञानी के खिलाफ कुछ साक्ष्य हाथ लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेने के लिए उनके घरों व अन्य ठिकाने पर दबिश दी तो गायब मिले। इस पर पुलिस को दोनों युवकों पर ही गुरदेव की हत्या का शक और गहरा हो गया। पुलिस टीम ने लोकेशन के आधार पर वीरवार देर शाम दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ की गई तो इन्होंने बताया कि गुरदेव उनके पास अक्सर आता था और हम मिलकर नशे के इंजेक्शन लगाते थे। एक मई को भी गुरदेव उनके गांव नकटा में आया। उन्होंने गुरदेव को नशे का इंजेक्शन लगाया। नशे की ओवरडोज होने के बाद गुरदेव ने वहीं पर दम तोड़ दिया।


इसके बाद दोनों ने उसे नहर में फेंक दिया तथा गुरदेव के मोटरसाइकिल को भी आसपास ही खड़ा करते हुए अन्य साक्ष्यों को मिटाकर घर चले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवकों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है। रिमांड के दौरान गुरुदेव की हत्या व नशे के सप्लायर सहित अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed