फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Harkarna fled to Manali with girlfriend after killing a contractor in Fatehabad

फतेहाबाद: ठेकेदार की हत्या कर गर्लफ्रेंड के साथ मनाली भाग गया था हरकर्ण, रिमांड के दौरान हथियार बरामद

Tue, 28 Jun 2022 11:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 28 Jun 2022 11:13 PM IST
सार

पांच दिन के रिमांड के दौरान सीआईए टीम ने ठेकेदार की हत्या में प्रयोग की गई पिस्तौल, तीन कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी पुलिस ने बरामद किया है।

विज्ञापन
Harkarna fled to Manali with girlfriend after killing a contractor in Fatehabad
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र में ठेकेदार पंकज खुराना हत्याकांड में सीआईए टोहाना ने रिमांड के  दौरान हत्यारोपी हरकर्ण से पूछताछ की। हत्यारोपी हरकर्ण ने सीआईए को बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हिमाचल प्रदेश के मनाली भाग गया था। 

विज्ञापन


सीआईए टोहाना इंचार्ज साधु राम ने बताया कि हत्यारोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान हरकर्ण उर्फ कर्ण जाब्ताखेड़ा ने खुलासा किया है कि ठेकेदार पर सबसे ज्यादा गोली अमन मलिक शामलों कला ने चलाई थी।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि मलिक उसका घनिष्ठ मित्र है। इसलिए ठेकेदार की हत्या को लेकर भूना के खैरी रोड पर जगजीत उर्फ जज के खेत में योजना बनाई गई थी। हत्या से पहले सुखा बुवान व प्रवीण उर्फ पिन्नी तथा दीपक उर्फ बिल्ला ने ठेकेदार पंकज खुराना की टोहाना रोड पर रेकी की थी, जिन्होंने ठेकेदार की क्रेटा कार के टायरों की हवा भी निकाल दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार के ऑफिस से चलने के बाद उसका मोटरसाइकिल लगाकर पीछा किया और गांव के नजदीक पहुंचने से पहले ही अंधाधुंध गोलियां चला कर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी ने बताया कि ठेकेदार की हत्या के बाद अमन मलिक के साथ पल्सर मोटरसाइकिल पर टोहाना भाग गए थे। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने अपना पुराना मोबाइल फोन व सिम भी नष्ट कर दिया था। 

अमन मलिक दोस्त है इसलिए ठेकेदार की हत्या करने में हुआ शामिल
हरकर्ण उर्फ कर्ण जाब्ताखेड़ा ने पुलिस रिमांड के दौरान खुलासा किया है कि ठेकेदार के साथ उसकी कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं थी, लेकिन भांभू गैंग के सरगना विक्रम भांभू की अमन मलिक के साथ बहुत पुरानी दोस्ती है। अमन मलिक मेरा खास दोस्त है। दोस्त के कहने के बाद ही ठेकेदार की हत्या करने के लिए वह तैयार हुआ था। आरोपी ने बताया कि वह प्वाइंट 32 बोर का पिस्तौल व पांच कारतूस लेकर गया था। लेकिन उसने ठेकेदार पर दो गोलियां चलाई थी। पुलिस रिमांड की अवधि खत्म होने से एक दिन पहले की आरोपी को अदालत में पेश करके हिसार जेल भेज दिया है।


इनामी वांछित आरोपी हरकर्ण उर्फ कर्ण ने ठेकेदार की हत्या करने से संबंधित पूरी बात को कबूल किया है। आरोपी से प्वाइंट 32 बोर पिस्टल व तीन कारतूस तथा पल्सर मोटरसाइकिल भी जाब्ता खेड़ा से उसके घर से बरामद किया है। -साधु राम, सीआईए इंचार्ज,  टोहाना 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed