फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fraud calls, information to police, fatehabad police

फर्जी कॉल आने पर पुलिस को दें सूचना

Sun, 29 May 2016 11:48 PM IST
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 29 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
fraud calls, information to police, fatehabad police
फर्जी कॉल - फोटो : demo pic
फोन करके ठगी करने के बढ़ते मामलों को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। जिला पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल ने कहा कि फर्जी कॉलों से स्वयं को अलर्ट रखें। उन्होंने कहा कि एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि के बारे में कोई भी फर्जी कॉल के माध्यम से अपने आप को बैंक का कर्मी बताकर आपके बैंक के खातों की जानकारी लेना चाहे, तो ऐसे लोगों एवं कॉलों से सावधान रहें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।       
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एटीएम, डेबिट कार्ड अथवा क्रेडिट कार्ड के पासवर्ड बारे में ऑनलाइन या फोन के माध्यम से जानकारी हासिल करने वालों से अलर्ट रहें। ऐसे मामलों में पुलिस का सहयोग लें ताकि ऐसे जालसाजों एवं ठगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। ऑनलाइन या फोन के माध्यम से बैंक खातों की जानकारी न दें और किसी भी प्रकार का लोभ लालच देकर खाते में पैसे डलवाने वालों से भी सावधान रहें। ऐसे मामलों में स्वयं सतर्कता रखते हुए अपने खातों से संबंधित बैंक में ही जाकर अधिकारियों से संपर्क करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस ऑनलाइन या फोन के माध्यम से झूठी कॉल कर चूना लगाने वाले जालसाजों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विदेशों में भेजने के नाम पर, नौकरी दिलाने का झांसा देने, किसी कंपनी का टॉवर लगाने, इनाम निकलने, लॉटरी और गोल्ड निकलने आदि संबंधी झांसा देने संबंधी कोई कॉल आती है, तो उस समय पूरी सावधानी व सतर्कता बरतें। किसी के बताए अकाउंट में पैसे आदि न डलवाएं। संदेह होने पर इस बारे में जिला पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते ऐसे जालसाजों से लोगों को बचाया जा सके और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ठगी और जालसाजी करने वालों पर बेहतर ढंग से अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा जिला की सीआईए और साइबर सेल की पुलिस टीमों को भी विशेष सतर्कता बरतने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed