फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   four vehicles crashed

हाइवे पर एक के बाद एक चार वाहन भिड़े

Wed, 26 Aug 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Wed, 26 Aug 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाइवे के बीघड़ चौक पर सुबह करीब आठ बजे स्कूल बस चालक की लापरवाही के चलते चार वाहन आपस में भिड़ गए। जिससे हाइवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन


गनीमत यही रही कि स्कूली बस में कोई भी बच्चा नहीं सवार था, नहीं तो बच्चे भी घायल हो जाते। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार स्कूल बस ने सड़क पर खड़ी इनोवा में पहले टक्कर मारी तो उधर हिसार की ओर से आ रहे ट्रक ने बस को बचाने के चक्कर में एक्टिवा को बुरी तरह चपेट में ले लिया।

 हादसे में एक्टिवा चालक छात्रा घायल हो गई। जिसे सामान्य अस्पताल मे भर्ती कराया गया। घटना के बाद हाइवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को क्रेन की सहायता से हटाया। हुआ कूछ यूं कि मंगलवार की सुबह बीघड़ रोड की तरफ से एक निजी स्कूल की बस सुबह छात्रों को लेने जा रही थी।
विज्ञापन


बीघड़ मोड़ पर बस चालक ने सिरसा रोड की तरफ मुड़ने के लिए कट मार दिया। जिससे बस असंतुलित होकर इनोवा गाड़ी से टकरा गई। इसी दौरान हिसार रोड की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने बस को बचाने के चक्कर में दूसरी तरफ मोड़ा तो वह एक्टिवा पर चढ़ गई। हालांकि छात्रा रिधि एक्टिवा से कूद गई और घायल हो गई। घटना के बाद बस व ट्रक के चालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीघड़ चौक जहां पर नहीं पुलिस का कंट्रोल
लालबत्ती चौक की तरह बीघड़ चौक भी शहर का सबसे व्यस्त चौक है। यहां से चारों तरफ से वाहन निकलते हैं और हर समय जाम की स्थिती रहती है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस का इस चौक पर कोई कंट्रोल नहीं है। यहां पर उस समय ही कर्मचारी खड़ा होता है जब किसी नेता या वीआईपी ने गुजरना हो।


 यहां पर नगर परिषद की ओर से लालबत्ती लगाने का प्रस्ताव भी मंजूर हो चुका है। लेकिन पहले वाली लालबत्ती कामयाब न होने के कारण इसका काम भी ठंडा पड़ा है। बता दें कि बीघड़ चौक पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं और कई गाड़ियां अनियंत्रित होकर दुकानों में घुस चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed