फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fathebad,santching, boy, arrested, fatehabad

नशा खरीदने के लिए करने लगा स्नैचिंग

Fri, 19 May 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद Updated Fri, 19 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
fathebad,santching, boy, arrested, fatehabad
theif
सिटी और सीआईए पुलिस ने पिछले दिनों हुई लाजपत नगर और जगजीवनपुरा में बुजुर्ग महिलाओं से हुई स्नैचिंग मामलों के आरोपी को आखिरकार काबू कर लिया है। पहचान अशोक नगर निवासी रिंकू के रूप में हुई है और उसके पास से पुलिस ने जगजीवनपुरा निवासी ज्ञानदेवी से छीनी गई सोने की बालियां भी बरामद कर ली गई हैं। ये खुलासा सीआईए इंचार्ज राजेश और सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने वीरवार की शाम सीआईए कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में की।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी राजेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वो बेरोजगार है और शादीशुदा होने के कारण परिवार की भी जिम्मेदारी उस पर थी। काफी समय तक वो रामामंडी में कुछ काम करता रहा है लेकिन अब फतेहाबाद आकर अपने घर रहने लगा था लेकिन काम ना होने के चलते उसे परेशानी हो रही थी। सीआईए प्रभारी के अनुसार घर का खर्च चलाने के साथ साथ उसे अपनी नशे की जरूरत पूरी करने के लिए भी पैसों की जरूरत थी तो उसने स्नैचिंग करने की सोची। उसने बताया कि बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाने के पीछे की वजह ये थी कि बुजुर्ग बहुत ज्यादा विरोध नहीं कर सकती और दूसरे उनके कानों की स्किन भी नर्म होती है जिसके कारण बालियां खींचने में आसानी होती है। आरोपी रिंकू पैदल ही वारदातों को अंजाम देता था। सीआईए प्रभारी के अनुसार जगजीवनपुरा में स्नैचिंग की पहली वारदात को अंजाम देने के बाद वो रामामंडी चला गया था और उसके बाद वो 15 मई को ही वापस लौटा था और आते ही उसने लाजपत नगर में एक और वारदात को भी अंजाम दे दिया जिसमें उसने प्रकाशदेवी नामक बुजुर्ग औरत के कानों से बाली छीनने का प्रयास किया लेकिन उसके विरोध के कारण एक बाली वहीं गिर गई।
विज्ञापन


इस तरह आया काबू
पिछले दिनों सिटी पुलिस द्वारा जगजीवनपुरा स्नैचिंग मामले में संदिग्ध आरोपी की सीसीटीवी फुटेज जारी की गई थी जिसके आधार पर पुलिस के एक मुखबिर ने सूचना दी कि ऐसा ही दिखने वाला एक व्यक्ति अशोक नगर में देखा गया है। सूचना मिलते ही सीआईए प्रभारी राजेश कुमार ने ईएसआई सुमेर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और अशोक नगर में अपना जाल फैला दिया। अशोक नगर में भूना मोड़ पेट्रोल पंप के पुलिस टीम ने इसे घूमते हुए काबू कर लिया। बाद में पुलिस पूछताछ में इसने अपने जुर्म कबूल कर लिए और इसी दौरान पुलिस टीम को इसके कब्जे से एक जोड़ी बालियां भी बरामद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed