{"_id":"58a1fbfb4f1c1b9a3dd83f55","slug":"fatehabad-thepht-police-station-police-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" फिर पुलिस से एक कदम आगे चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर पुलिस से एक कदम आगे चोर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Tue, 14 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
शिवालय मार्किट में जांच के लिए पहुंचे सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चोर एक बार फिर फतेहाबाद पुलिस से दो कदम आगे निकल गए। इस बार बस स्टैंड चौकी के सामने स्थित शिवालय मार्किट में एक के बाद एक पांच दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने शहर पुलिस को सीधी चुनौती दे डाली है। रविवार रात हुई चोरी के मामले में चोरों ने ताले तो पांच दुकानों के तोड़े लेकिन एक दुकानदार को ही ज्यादा नुकसान पहुंचा सके। बाकी दुकानों में उन्हें कोई बहुत ज्यादा कैश नहीं मिला। चोरी की घटनाओं का पता सोमवार सुबह उस समय चला जब रविवार के अवकाश के बाद दुकानदार सुबह अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे। एक दुकान का ताला टूटने की खबर मिली तो बाकी ने भी अपनी-अपनी दुकान संभाली और फिर पता चला कि एक-दो नहीं बल्कि पांच दुकानों के ताले एक साथ तोड़े गए हैं। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने एक दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज और कुछ फिंगरप्रिंट भी अपने कब्जे में लिए हैं।
शिवालय मार्केट स्थित दुर्गा बीज भंडार के सुरेंद्र कुमार शनिवार रात को अपनी दुकान बंद कर के घर चले गए थे। उनकी दुकान पर शनिवार को ही 60 हजार के करीब पेमेंट आई थी और बैंक बंद होने के कारण वो शनिवार को जमा नहीं करवा सके थे और पेमेंट दुकान में ही रह गई। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को जब सुबह नौ बजे सुरेंद्र कुमार दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और गल्ले में रखे 60 हजार की नकदी गायब है।
चोरी का अंदेशा होते ही उन्होंने शोर मचाया और आसपास के दुकानदारों को बताया। इस पर बाकी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें संभाली तो शिवालय मार्केट में स्थित सहारण ट्रेडिंग कंपनी, सिसौदिया पेस्टीसाइड, कंबोज एग्रीकल्चर एवं वाहेगुरु सीड्स नामक दुकानों के भी ताले टूटे हुए मिले। सहारण ट्रेडिंग कंपनी से लगभग तीन-चार हजार रूपए नकद और सिसौदिया पेस्टीसाइड से भी इतने ही पैसे और गौशाला गुल्लक को भी चोर ले उड़े। सभी ने अपनी शिकायत शहर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल की जांच में एक बात ये निकलकर आई है कि चोर जो भी थे, उन्हें सिर्फ नकदी से ही मतलब था क्योंकि दुकानों के ताले तोडने के बाद गल्ले में जितनी नकदी थी, केवल उसी पर चोरों ने हाथ साफ किया। दुकानों में मौजूद खेती की महंगी-महंगी दवाइयों को तो चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया। इसके अलावा ये भी सामने आया है कि दो दिन पूर्व शुक्रवार रात को भी शिवालय मार्केट के दूसरा हिस्सा, जो नेशनल हाइवे के साथ लगता है, वहां पर भी लगभग पांच-सात दुकानों के ताले एक साथ टूटे थे लेकिन सभी दुकानों से एक-एक दो-दो हजार की नकदी चोरी होने के कारण किसी दुकानदार ने पुलिस में शिकायत नहीं की थी।
सिर्फ एक ताले और चौकीदार के भरोसे है शिवालय मार्केट की सुरक्षा
शिवालय मार्केट में चोरी की वारदात के बाद एक रोचक बात निकल कर सामने आई है। यहां के दुकानदार खुद ही अपनी दुकानों की सुरक्षा को लेकर बहुत ज्यादा मुस्तैद नहीं हैं। यहां पर अमूमन सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकान को महज एक ही ताला लगातार जाते हैं और इक्का-दुक्का दुकानों पर ही सीसीटीवी की सुविधा है। बाकी दुकानदार महज चौकीदार के भरोसे ही अपनी दुकान की सुरक्षा छोड़ देते हैं। बताया गया है कि रविवार रात भी चौकीदार अपनी ड्यूटी पर था, लेकिन फिर भी पांच-पांच दुकानों के ताले टूट गए। जिसके चलते पुलिस ने चौकीदार को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।
सिर्फ नकदी पर हाथ साफ करने के चलते नशेड़ियों पर है संदेह
शिवालय मार्केट में स्थित श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला के बाहर चौक पर कई नशेड़ी बैठे रहते हैं। दुकानदारों को संदेह है कि जिस तरह से चोरों ने दुकान में घुसने के बावजूद महज नकदी पर ही हाथ साफ किया है, उससे यही लगता है कि चोर कोई बहुत बड़े गिरोह के ना होकर मामूली हैं तभी उन्होंने महंगी-महंगी दवाइयां छोड़कर गल्लों पर ही नजर डाली। दुकानदारों का मानना है कि अपने नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उन्हें थोड़े बहुत पैसों की जरूरत होती होगी जिसे छोटी-छोटी चोरियों से पूरा किया जा रहा है।
शिवालय मार्केट में शुक्रवार रात को भी कुछ दुकानों के ताले टूटे थे, लेकिन नकदी ज्यादा गायब नहीं होने के चलते पुलिस को शिकायत नहीं दी गई लेकिन अब फिर से दुकानों के ताले टूटना गंभीर विषय है। पुलिस इस मामले को जल्द निपटाए और गश्त बढ़ाए अन्यथा व्यापारियों को मिलकर कोई कड़ा कदम उठाना होगा।
-नरेश तनेजा टीटू, अध्यक्ष, पेस्टीसाइड एसोसिएशन, फतेहाबाद।
शिवालय मार्केट में पांच दुकानों के ताले टूटे हैं। इस मामले में सीसीटीवी और अन्य जांच की जा रही है। जल्द ही मामले को सुलझाया जाएगा। इस बाजार से चोरी होना गंभीर विषय है।
-सुरेंद्र कंबोज, सिटी एसएचओ, फतेहाबाद ।