फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad police refused to register theft report citing compulsion of CM duty, victim himself found thief

Fatehabad: पुलिस ने CM ड्यूटी की मजबूरी बताकर चोरी की रिर्पोट दर्ज करने से किया इंकार, पीड़ित ने खुद ढूंढा चोर

Thu, 17 Aug 2023 03:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 17 Aug 2023 03:29 PM IST
सार

फतेहाबाद में अजब-गजब मामला देखने को मिला है। पुलिस ने सीएम की ड्यूटी में खुद का व्यस्त बता चोरी की रिपोर्ट लिखने से बना कर दिया और कहा कि अपने स्तर पर चोर पर पकड़ कर लेकर आना। उसके बाद कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
Fatehabad police refused to register theft report citing compulsion of CM duty, victim himself found thief
चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद में चोरी, स्नेचिंग जैसी आपराधिक घटनाओं की लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नशे की पूर्ति के लिए युवक चोरी से अपराध की दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन को शिकायत दर्ज करवाने में भी लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने राजीव काॅलोनी निवासी युवक की मोबाइल चोरी की शिकायत यह कहकर दर्ज करने से इंकार कर दिया कि सभी पुलिसकर्मी अभी मुख्यमंत्री की ड्यूटी में व्यस्त हैं।

विज्ञापन


पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए चोर की शिनाख्त की
इसलिए अपने स्तर पर कोशिश करके चोर को ढूंढकर हमारे पास ले आओ। इसके बाद पीड़ित युवक ने अपने दोस्तों के साथ अलग-अलग जगह की सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए चोर की शिनाख्त की। फिर उसकी फोटो अपने दोस्तों को भेजी। संयोगवश मंगलवार तड़के करीब 4 बजे फोन उठाने वाला चोर अपने एक साथी के साथ शहर के सेंट्रल बैंक वाली गली में किसी दुकान में सेंध लगाने की फिराक में था तो पीड़ित युवक के दोस्त ने वहां से गुजरते हुए उन्हें पहचान लिया। इसके बाद उसने सूचना पीड़ित युवक को दी।
विज्ञापन


पीड़ित ने मौके पर पहुंच चोर को धर दबोचा
पीड़ित युवक ने अपने आस-पड़ोस के अन्य युवाओं के साथ मौके पर पहुंच चोर को धर दबोचा। इसके बाद जब उससे फोन बारे पूछा गया तो उसने बताया कि वह हेरोईन के नशे का आदी है, नशा लेने के लिए उसने फोन 1500 रुपये में रतिया चुंगी क्षेत्र निवासी युवक को बेच दिया है। इसके बाद सभी पकड़े गए चोर को लेकर फोन खरीदने वाले के घर पहुंचे और वहां से फोन वापस लिया। चोर बुरी तरह से गंभीर केमिकल नशे का आदी है। पुलिस के रवैये से क्षुब्ध होकर मोहल्ला वासियों ने पकड़े गए युवकों से सार्वजनिक पार्क व गलियों की सफाई करवाकर उनसे भविष्य में ऐसा कृत्य न करने की शपथ लेकर नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 हजार कीमत का था फोन, रिपोर्ट लिखने के नाम पर पुलिस कटवाती रही चक्कर
राजीव काॅलोनी निवासी सुशील कुमार ने बताया कि उनके पड़ोस में जागरण था। भजन मंडली आदि उनके घर तैयार हो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर युवक उनकी आड़ में फोन चुरा ले गया। इसके बाद जब वह शिकायत दर्ज करवाने पुलिस के पास गया तो वे कभी उसे साइबर सेल, कभी साइबर थाना तो कभी शहर थाना भेजते रहे। अंत में शहर थाना पुलिसकर्मियों ने तो सीएम ड्यूटी का हवाला देकर यह कह दिया अपने स्तर पर जांच करके चोर तलाश लो, मिल जाए तो उसे पकड़ के हमारे पास ले आना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed