फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news, hindi new, fire, fireman, guashala, animal food, fatehabad

श्री कृष्ण गौशाला के गोदाम में भयंकर आग

Sat, 30 Apr 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला, टोहाना
अमर उजाला, टोहाना Updated Sat, 30 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
fatehabad news, hindi new, fire, fireman, guashala, animal food, fatehabad
आग - फोटो : fatehabad
भूना रोड स्थित श्री कृष्ण गौशाला में तूड़ी के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये की तूड़ी आग की भेंट चढ़ गई। इसके अलावा आग से गोदाम को भी नुकसान पहुंचा है। गौशाला प्रबंधन की मानें तो आगजनी से 20 लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। गौशाला में आगजनी की सूचना मिलते ही फतेहाबाद एवं हिसार जिले से फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान प्रशासन की ओर से एसडीएम सतीश कुमार एवं तहसीलदार नवदीप नैन के साथ कई अधिकारी भी मौजूद रहे। हालांकि, सुबह की आग तो एक बार बुझ गई लेकिन शुक्रवार सांय पौने छह बजे एक बार फिर से आग लग गई, जिससे दमकल कर्मियों को एक बार फिर से गौशाला की ओर भागना पड़ा।
विज्ञापन


गौशाला की संभाल करने वाले कर्मचारी को सुबह लगभग आठ बजे तूड़ी के गोदाम से धुआं निकलता दिखाई दिया। उसनेे तूड़ी उड़ने की सोचकर उसकी ओर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद जब सेवादार गोदाम के साथ वाली दीवार के पास से तूड़ी उठा रहे थे तो अचानक उसका हाथ दीवार से लगा। दीवार आग के कारण तप रही थी। सेवादारों ने इसकी सूचना गौशाला प्रबंधक कमेटी को दी। सूचना मिलते ही समिति प्रधान विनोद गुप्ता, सचिव सुशील गोयल, कोषाध्यक्ष मोहन सहित अन्य समिति सदस्य मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचित किया। आग की सूचना पर डेरा प्रेमियों ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास तेज किए।
विज्ञापन


आग गोदाम के मुख्य द्वार से ना लगी होकर गोदाम के बीच में कहीं लगी हुई थी। इसके चलते जेसीबी मशीन से गोदाम की दीवार को बीच में तुड़वाया गया। इस बीच हवा से संपर्क होते ही आग भी तेजी से भड़क उठी। तब दमकल विभाग के कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन आग को बेकाबू होते देख फतेहाबाद, रतिया, जाखल, कुलां, जिला हिसार के बरवाला, उकलाना से फायर बिग्रेड की गाड़ियां बुलवाई गईं। लगभग आठ दमकल गाड़ियों ने पूरे दिन की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौशाला कमेटी ने सरकार से की मदद की गुहार
समिति के सचिव सुशील गोयल ने बताया कि श्री कृष्ण गौशाला शहर की सबसे पुरानी गौशाला है जहां हजारों की संख्या में बेसहारा गायों को रखा गया है। हल्कावासियों के सहयोग से प्रतिवर्ष लाखों रुपये की तूड़ी व अन्य सामान मुहैया करवाया जाता है। इस आग से लगभग बीस लाख का नुकसान गौशाला को हुआ है। उन्होंने बताया कि इससे पहले पिछले वर्ष दीवाली पर भी आतिशबाजी इसी तूड़ी के गोदाम में जाने के कारण गौशाला को लाखों रुपये का नुकसान हुआ था, जिसकी अभी तक भरपाई नहीं हुई है। अगर सरकार आर्थिक रूप से सहयोग करे तो गौशाला को सही ढंग से चला पाना संभव है। एसडीएम सुशील कुमार ने इस बारे में मदद के लिए सरकार को पत्र लिखने का आश्वासन समिति सदस्यों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed