{"_id":"585437f44f1c1bb951649ca5","slug":"fatehabad-father-recived-massage-from-his-boy-dead-body-found-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को मैसेज भेज गायब हुए युवक का शव मिला, आज होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता को मैसेज भेज गायब हुए युवक का शव मिला, आज होगा पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजाद नगर से पांच दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता छात्र का शव सिरसा जिले के गांव माखा में नहर से बरामद किया गया। इसकी सूचना पाकर टोहाना पुलिस परिजनों को साथ लेकर मौके पर पहुंची। आज शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
ज्ञात रहे कि आजाद नगर निवासी सतीश कुमार अनाज मंडी में मुनीम का कार्य करता है तथा उसके दो बेटे है जिसमें छोटा बेटा लगभग 16 वर्षीय बेटा लवली जो कक्षा 12वीं कामर्स का छात्र था जो 11 दिसंबर को शाम लगभग तीन बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर गया था। शाम को उनके परिवार के सदस्यों ने शादी समारोह में जाना था। लेकिन देर सांय तक वो घर नहीं लौटा था और उसके मोबाइल से उसके पिता सतीश कुमार के मोबाइल पर मैसेज आए थे।
विज्ञापन
ये लिखा था मैसेज में
जब उसके पिता ने लवली के नंबर से आए मैसेज पढे़ तो देखा कि उसमें लिखा था बाय-बाय पापा, चाचा-चाची मैं हमेशा के लिए जा रहा हूं। अब वापस नहीं आऊंगा। इसका जिम्मेवार रामचंद्र है। इस मैसेज को पढ़ने के बाद उसके पिता ने लवली के नंबर पर फोन मिलाया, लेकिन नंबर बंद होने से संपर्क नहीं हो पाया। जिसके बाद उसके परिजन एकजुट हुए और तलाश शुरू की। परिजनों ने उसके दोस्त रामचंद्र से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसे देखा जरूर था लेकिन वह उसे अनीश के साथ छोड़कर आ गया था। पुलिस ने अनीश और रामचंद्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था तथा पिछले चार दिनों से शव की तलाश के लिए पुलिस की टीमें जांच कर रही थी।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद ही मामले की पूरी छानबीन की जा सकेगी कि बच्चे को मारकर नहर में गिराया गया है या उसे मरने के लिए मजबूर किया गया है। इस बारे में एसआई दयानंद ने बताया कि उनके कर्मी शव को लेने के लिए गए हैं। शव के पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।