फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, crime news, sp visit, investication,land deal, fatehabad, harayana

भूमि विवाद की जांच करने भिरडाना पहुंचे एसपी

Fri, 21 Oct 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Fri, 21 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, crime news, sp visit, investication,land deal,  fatehabad,  harayana
गांव भिरडाना में जमीनी विवाद में जांच करने पहुंचे एसपी ओपी नरवाल ग्रामीणों से बात करते हुए । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 निकटवर्ती गांव भिरडाना में एक माह से लंबित चले आ रहे जमीनी विवाद के मामले में वीरवार को पुलिस कप्तान ओपी नरवाल जांच के लिए भिरडाना गांव पहुंचे। एसपी नरवाल ने गांव में मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया और दोपहर बाद जमीन की पैमाइश कराकर निशान लगाए। उनके समझाने के बाद ये निर्णय लिया गया कि अब ये विवाद पंचायत अपने स्तर पर ही निपटाएगी।
गौरतलब है कि भिरडाना में दो एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस जमीन में से कुछ जमीन तो पंचायती है और 80 मरले जमीन पर यहां के 40 परिवार अपना स्वामित्व जता रहे हैं। दूसरी ओर गांव का ही एक पक्ष इस जमीन पर मंदिर का हक बता रहा था।
विज्ञापन


इस मामले में हुए विवाद में 19 लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। इसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश आहूजा भी शामिल थे। इसके बाद सदर एसएचओ बिजेंद्र सिहाग को भी कथित रूप से इसी मामले के चलते निलंबित किया गया था। इस बारे में बात किए जाने पर एसपी ओपी नरवाल ने बताया कि इस मामले में डीजीपी साहब के आदेशों के बाद आज गांव भिरडाना का दौरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है कि जल्द ही मामला निपट जाएगा। इस मौके पर सरपंच सुभाषचंद्र, डीएसपी गुरुदयाल सिंह, एसडीएम फतेहाबाद, सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज, कानूनगो जगदीश गोदारा, पटवारी दलवीर सिंह आदि भी मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed