{"_id":"57d1a1664f1c1b3d3b31a263","slug":"fatehabad-crime-news-husband-firing-wife-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद ने की फायरिंग, जबरन ले गया पत्नी को, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दामाद ने की फायरिंग, जबरन ले गया पत्नी को, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देर रात्रि शिमलापुरी कॉलोनी में पत्नी को ससुराल से लेने आए भिवानी निवासी एक युवक का ससुरालजनों से झगड़ा हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हो गई। शिमलापुरी कॉलोनी निवासी महिला ने अपने दामाद और उसके दो साथियों पर फायरिंग कर जबरन उसकी बेटी को ले जाने के आरोप लगाए। रतिया पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके दामाद और दो अन्य साथियों पर आर्म्स एक्ट और अन्य विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शिमलापुरी कॉलोनी निवासी छिंद्रपाल कौर ने बताया कि उसकी लड़की भिवानी निवासी नीरज पुत्र भीम सिंह से विवाहित है। कुछ समय से उसकी लड़की रहने के लिए उसके पास आई थी। आरोप है कि बुधवार देर रात्रि उसका दामाद नीरज अपने साथियों कालू व अनिल निवासी समैन के साथ उसके घर आया और जबरदस्ती उसकी बेटी को ले जाने लगा। जब उसने बेटी को भेजने को मना कर दिया, तो उसके दामाद नीरज और अन्य लड़कों ने फायरिंग कर उस पर हमला कर दिया और उसकी लड़की को जबरन अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस भी देर रात्रि घटनास्थल पर पहुंचीं और महिला छिंद्रपाल के बयानों पर दामाद नीरज, कालू और अनिल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन