{"_id":"584b01cc4f1c1bf95944b1a8","slug":"fatehabad-accident-road-accident-1-youngman-dead-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sat, 10 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सिधानी से चांदपुरा रोड पर शुक्रवार को एक डंपर और बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार युवक की जहां मौत हो गई वहीं मोटर साइकिल चला रहे युवक का ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को टोहाना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया हुआ है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना को देखते ही डंपर चालक मौके से फरार हो गया। जिसे जाखल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कब्जे में ले लिया।
सिधानी निवासी जिले सिंह 15 वर्षीय भतीजे अमन (15) के साथ सिधानी से चांदपुरा जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे डंपर से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर होते ही बाइक पर सवार जिले सिंह और अमन सड़क पर जा गिरे व गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का पता चलते ही गांव सिधानी के कई लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को तुरंत टोहाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। जबकि जिले सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में कार्रवाई कर रहे एएसआई राधा कृष्ण ने कहा कि डंपर को कब्जा में ले लिया है।