{"_id":"586bedc74f1c1b00521598e8","slug":"fatehabad-4-shops-breaked-thepht-by-theifs-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतिया में चोरों का कहर, चार दुकानों के ताले टूटे, तीन दुकानों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रतिया में चोरों का कहर, चार दुकानों के ताले टूटे, तीन दुकानों में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
कपड़ों की दुकान में बिखरा हुआ सामान ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रतिया एक बार फिर से चोरों के निशाने पर है। तकरीबन 10 दिन पहले रतिया में एक साथ दो-तीन किराना दुकानों के ताले टूटे थे। अब चोरों का ताजा शिकार बनी हैं पीएनबी वाली गली में स्थित रेडीमेड दुकानें। बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने शहर के चार दुकानों के ताले तोड़े। इसमें से तीन दुकानों से चोरों ने हजारों रुपये की नकदी और सामान चुरा लिया। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह अपनी टीम के साथ मौके स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि चोरों ने अग्रवाल धर्मशाला के नजदीक रेडीमेड कपड़े दुकान से ताले तोड़कर गल्ले में रखे 10 हजार रुपये की नकदी और करीब 70 हजार रुपये के सर्दी के कपड़े चुरा लिए। चोरों ने दुकान की बेसमेंट और दोनों मंजिलों से रखा सामान चुरा लिया। जब सुबह दुकान मालिक धर्मपाल दुकान पर आया तो उसने देखा कि दुकान के ताले टूटे हैं।
एक अन्य घटना में बस स्टैंड के पीछे पालिका बाजार स्थित एक अस्पताल के ताले तोड़कर चोरों ने अस्पताल में लगी एलइडी व अन्य सामान चुरा लिया। इसके अलावा चोरों ने सोमवार रात को ही पंजाब नेशनल बैंक के सामने गली में दो दुकानों के ताले भी तोड़े। इसमें चंद्रपाल की रस्सी की दुकान से 4500 रुपये की नकदी और सामान चुरा लिया। उसे सुबह पड़ोसियों ने उसकी दुकान के ताले टूटे होने की सूचना दी।
विज्ञापन
चोरों ने इसी गली में एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन शटर में सेंटर लॉक होने की वजह से चोर चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे सके। पुलिस ने टीम ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों और अन्य सबूतों के माध्यम से मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच जारी
रतिया पुलिस चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह ने बताया कि चोरों ने बीती रात चार दुकानों के ताले तोड़े और तीन दुकानों से सामान चुरा लिया। मामले की जांच जारी है, जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा।