{"_id":"62cd3c6652df065f046e9603","slug":"family-attacks-dial-112-team-in-mohammadpur-rohi-village-of-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: झगड़े की सूचना पर पहुंचे डायल 112 टीम पर हमला, पूरे परिवार ने पुलिस कर्मियों के साथ की मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: झगड़े की सूचना पर पहुंचे डायल 112 टीम पर हमला, पूरे परिवार ने पुलिस कर्मियों के साथ की मारपीट
Tue, 12 Jul 2022 02:48 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 12 Jul 2022 02:48 PM IST
सार
सोमवार देर रात गांव मोहम्मदपुर रोही से डायल 112 के पास झगड़े की कॉल आई थी। सूचना पर टीम गांव एमपी रोही में रात करीब साढ़े 10 बजे पहुंची। वहां आरोपियों ने टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विस्तार
फतेहाबाद के गांव मोहम्मदपुर रोही में सोमवार देर रात को लड़ाई-झगड़े की सूचना पर गई डायल 112 की टीम पर दपंति और उसके बेटे-बेटी ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को थप्पड़ मारे। घायल पुलिसकर्मियों को देर रात को ही सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मामले में सदर पुलिस ने डायल 112 टीम के ईएसआई जयवीर सिंह की शिकायत पर आरोपी गांव मोहम्मदपुर रोही निवासी रणजीत सिंह, उसकी पत्नी महेंद्र कौर, बेटी मनजीत कौर और बेटे जसबीर सिंह के खिलाफ सरकारी काम में बाधा व मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जयवीर सिंह ने बताया कि वह डायल 112 पर तैनात है। सोमवार देर रात को सूचना आई कि गांव मोहम्मदपुर रोही में कॉल करने वाले के साथ उसका ताऊ गाली-गलौज कर रहा है। सूचना पर वे गांव एमपी रोही में रात करीब साढ़े 10 बजे पहुंच गए। मौके पर कॉल करने वाले व उसके परिवार के सदस्य मिल गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गांव एमपी रोही निवासी रणजीत सिंह गाली-गलौज कर रहा है। जब टीम रणजीत सिंह के घर पहुंची तो वहां पर रणजीत सिंह शराब के नशे में था और घर पर उसकी पत्नी महेंद्र कौर, लड़की मनजीत कौर, बेटा जसवीर सिंह समेत 5-6 अन्य लोग मौजूद थे। जब उन्होंने रणजीत सिंह से गाली-गलौज का कारण पूछा तो आरोपी रणजीत सिंह ने मारपीट शुरू कर दी और उसे थप्पड़ मारा। आरोपी रणजीत की पत्नी व बेटी ने भी पुलिस कर्मी पवन को थप्पड़ मारे और आरोपी जसबीर ने भी मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मंगलवार को सदर पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन