{"_id":"c18d5a8ac09cdb188519c997b90edb32","slug":"crime-hindi-news-1101","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों ने नाका तोड़ पुलिस पर ट्रक चढ़ाने का किया प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु तस्करों ने नाका तोड़ पुलिस पर ट्रक चढ़ाने का किया प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक में सवार पशु तस्करों ने शनिवार रात को बड़ोपल नाका तोड़ कर वहां तैनात पुलिस कर्मियों पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। पशु तस्करों के पीछे हिसार पुलिस और गौ भक्त भी लगे थे। निर्माणधीन फोरलेन हाईवे के कारण तस्कर ट्रैफिक में फंस गए और ट्रक छोड़कर खेतों की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
तीन तस्कर भाग निकले जबकि दो को पुलिस ने खेतों से ढूंढ निकाला। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में भादस. की धारा 279, 336, 307, 34 एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान रामपुरा हांसी जिला हिसार निवासी विनोद और दुला सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आदमपुर हिसार की तरफ से शनिवार देर रात एक ट्रक निकला। बुलेरो गाड़ी में सवार गौ भक्तों को शक हुआ कि ट्रक में पशु हैं। युवकों ने इसकी सूचना हिसार पुलिस को दी और पीछे गाड़ी लगा ली। हिसार पुलिस ने सभी थानों में वीटी कर दी। गांव बड़ोपल के पास पुलिस ने नाका लगा दिया।
विज्ञापन
नाके पर पुलिस ने जैसे ही ट्रक को रोकने का इशारा किया तो पशु तस्करों ने ट्रक की गति और तेज कर नाके पर खड़ी पुलिस टीम पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास करते हुए नाका तोड़ दिए। नाका तोड़ने के बाद पशु तस्कर आगे निकल गए। आगे फोरलेन के निर्माण के कारण पश्ुा तस्कर आगे चल रहे ट्रकों के बीच में फंस गए। पीछे लगी पुलिस को देख तस्कर ट्रक छोड़कर खेतों की तरफ भाग लिए। पांच पशु तस्करों में से तीन भाग गए और दो को पुलिस ने दबोच लिया। सदर थाना प्रभारी विजेंद्र के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।