फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CM Flying raid in Fatehabad, found 182 kg of spoiled sweets and snacks, samples for beverages

Fatehabad: सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, 182 किलो मिली खराब मिठाइयां व नमकीन, पेय पदार्थों के लिए सैंपल

Thu, 29 Jun 2023 03:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 29 Jun 2023 03:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अशोक नगर स्थित सिंगला फूड प्रोडक्टस पर पेय पदार्थ और नमकीन तैयार करके बाजार में सप्लाई किया जा रहा है। टीम को मौके पर मैंगो ड्रिंक 2000 लीटर टैंक में और 2200 लीटर पैकिंग में मिला।

विज्ञापन
CM Flying raid in Fatehabad, found 182 kg of spoiled sweets and snacks, samples for beverages
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम फ्लाइंग हिसार की टीम ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम को साथ लेकर वीरवार को अशोक नगर की बत्रा कॉलोनी में स्थित सिंगला फूड प्रोडक्टस फैक्टरी में छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम को मौके पर भारी मात्रा में तैयार कोल्ड ड्रिंक और नमकीन मिली। टीम ने तीन पेय पदार्थो और दो नमकीन के सैंपल लिए। इसके अलावा टीम को करीब 182 किलो खराब मिठाईयां और नमकीन मिला। जिसे पर सीलन जमा हो रखी थी। टीम ने जिसे जमीन में दबाकर नष्ट करवा दिया।

विज्ञापन


टीम को मौके पर 4200 लीटर मैंगो ड्रिंक मिली तैयार
सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। मामले के मुताबिक मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अशोक नगर स्थित सिंगला फूड प्रोडक्टस पर पेय पदार्थ और नमकीन तैयार करके बाजार में सप्लाई किया जा रहा है। सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह ने एफएसओ डॉ.भंवर सिंह और सीआईडी के दिनेश कुमार और सीताराम को साथ लेकर छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन


खराब माल को बीघड़ रोड पर खाली जगह पर गड्डे में दबवा दिया
टीम को मौके पर मैंगो ड्रिंक 2000 लीटर टैंक में और 2200 लीटर पैकिंग में मिला। इसके अलावा 65 लीटर एप्पल ड्रिंक, 425 लीटर एवन डायमंड जीरा सोडा और 100 किलो भुजिया व 150 किलो नमकीन मिला। टीम ने इनके सैंपल लिए। इसके अलावा टीम को मौके पर 24 किलो काना बर्फी, तीन टाइगर पफ्स, 20 किलो टॉफी, 10 किलो गुड टांगर, 2 किलो चूर्ण पूडिया, 100 किलो भीम के लड्डू, एक किलो नमकीन क्रिस्मो, 2 किलो नमकीन डांडिया और 20 किलो शक्कर पारे खराब मिले। इन पर फंगस जमी हुई थी। टीम ने खराब माल को बीघड़ रोड पर खाली जगह पर गड्डे में दबवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसमेंट में रखा था खराब सामान
टीम ने फैक्टरी की जांच की तो बेसमेंट में खराब हालत में खराब माल मिला। जिसे खाने में प्रयोग नहीं किया जा सकता था। टीम ने संचालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि बेसमेंट में पानी आने के कारण खराब हो गया था।


जांच अधिकारी के अनुसार
अशोक नगर में एक फैक्टरी में कार्रवाई की गई है। यहां से कोल्ड ड्रिंक और नमकीन के सैंपल लिए गए है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। इसके अलावा खराब माल मिला है जिसे नष्ट करवा दिया गया है। -भंवर सिंह, एफएसओ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed