फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   caught 500 packets of duplicate cigrette

साढ़े पांच सौ डिब्बी डुप्लीकेट सिगरेट पकड़ी

Fri, 06 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Fri, 06 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से आए कर्मचारी के डिप्टी मैनेजर व उनके वकील पुनीत आहुजा ने बताया कि पिछले लगभग दस दिनों से उन्हें शहर में डप्लीकेट रेड एंड वहाईट सिगरेट बिकने की सूचना मिल रही थी।
विज्ञापन


जिसके लिए कंपनी के कर्मचारी लगभग एक सप्ताह पूर्व टोहाना आए तथा शहर की होलसेल विक्रेताओं से पूछताछ की। कोई सुराग नहीं लगने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व पंजाब का एक व्यक्ति उनसे कुछ डिब्बी यहां से डुप्लीकेट रेड एंड व्हाइट सिगरेट ले गया था। तब से वे विक्रेता को पकड़ने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी जांच पड़ताल के बाद शुक्रवार को मेन बाजार स्थित राजेंद्रा एजेंसी पर पुलिस के सहयोग से छापा मारा तो एक कार्टून में 25-25 डिब्बियों के 22 बंडल बरामद किए जिसमें प्रत्येक डिब्बी की कीमत 38 रुपये बताई गई है।

उन्होंने बताया कि सिगरेट की डिब्बियां प्लेन कागज में पैक की हुई थी। सिगरेट की पुरानी डिब्बियां लेकर उसमें रेड एंड विल्ड की सिगरेट पैक की गई थी। इसकी लंबाई भी असली सिगरेट से लगभग 5 एमएम बढ़ाकर 64 से 69  एमएम की गई थी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।


क्या कहते है जांच अधिकारी।

जांच अधिकारी एसआई अशोक कुमार ने बताया कि छापामार कार्रवाई के तहत लगभग साढे़ पांच सौ सिगरेट की डिब्बियां बरामद की गई है। जिस की रिपोर्ट दर्ज कर जांच हेतु लैब भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed