फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bike riders looted the couple in farrukhabad

बाइक सवारों ने दंपति को लूटा

Sat, 04 May 2019 12:02 AM IST
प्रतीक दुबे फर्रुखाबाद, अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Sat, 04 May 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bike riders looted the couple in farrukhabad
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव फगुना अतनपुर के पास दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से जेवर और नकदी लूट ली। बाइक खराब होने पर बदमाश दंपति की बाइक से अपनी बाइक बांधकर ले गए। एक दुकान पर बदमाश पीड़ित की बाइक छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन में कुछ भी हाथ न लगा।
विज्ञापन


 गांव फगुना अतनपुर निवासी अमित दुबे पुत्र दया महेश दुबे की कुम्हौली निवासी बुआ के घर शादी थी। उनकी पत्नी नेहा वही गईं थीं। शुक्रवार दोपहर वह मोहम्मदाबाद स्थित बैंक से दस हजार रुपये निकाल कर बाइक से पत्नी को लेेने कुम्हौली जा रहा था। वहां से वह पत्नी नेहा व चार माह के बेटे अग्रज को लेकर शाम को वापस आ रहा था। फगुना अतनपुर से करीब पांच सौ मीटर पहले पीछे से एक बाइक से आए दो बदमाशों ने उनकी बाइक में कट मारकर गिरा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद एक बदमाश ने अमित के तमंचा सटा दिया। उससे दस हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। पत्नी नेहा से चेन, मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, दो झुमकी और पर्स लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने वहां से भागने के लिए बाइक स्टार्ट कर ली। कुछ आगे बढ़ने पर तभी बदमाशों की बाइक की चेन टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बदमाशों ने अमित की बाइक में अपनी बाइक बांध ली और लेकर चले गए। अमित ने घर जाकर मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद वह गांव के एक युवक टिंकू के साथ लुटेरों का पीछा करने नीबकरोरी की ओर गया। ग्रामीणों ने बताया कि लुटेरे नीबकरोरी गांव में अंदर गए हैं।


वहां नगला मोती निवासी कुलदीप की दुकान पर अमित को अपनी बाइक मिल गई। कुलदीप ने बताया कि लुटेरे चेन सही करवाकर भटकुरी की ओर भाग गए। कुछ दूर पीछा करने पर उन्हें कुछ हाथ नहीं  लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति से पूछताछ की। अमित गांव में खेती करता है। कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed