{"_id":"57434bd04f1c1bba7d690daf","slug":"battle-between-two-groups-in-fatehabad-seven-injured-in-battle-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में भिड़े दो गुट, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में भिड़े दो गुट, सात घायल
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 24 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : Bureau
विज्ञापन
वार्ड नंबर 6 के नवनिर्वाचित पार्षद भूपेंद्र सैनी के धन्यवाद कार्यक्रम के बाद चुनावी रंजिश को लेकर रविवार देर रात और सोमवार सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। झड़प के चलते दोनो पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस मारपीट की घटना के बाद मौहल्ले में भारी तनाव पैदा हो गया। सूचना मिलते ही डीएसपी विजय जाखड़ भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
पुलिस ने पार्षद पक्ष के घायल कृष्ण के बयान पर 18 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है । सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन वार्ड नं. 6 निवासी कृष्ण, महेंद्र, पूर्व पार्षद जयभगवान, जगतार आदि ने आरोप लगाया कि भूपेंद्र सैनी की जीत के बाद उनके सर्मथक सैनी के निवास से अपने घरों की ओर लौट रहे थे तो चौक में खड़े रमनदीप, छिंदा, जग्गी, जगसीर, गुरचरण, अमनदीप, जगसीर, बुग्गा, गुरप्रीत अंगा समेत 18 लोगों ने चुनावी रंजिश के चलते उनसे झगड़ा शुरू कर दिया। उन्होेंने आरोप लगाया कि हमला करने वाले उन्हें जान से मारना चाहते थे लेकिन आस-पास के लोगों के शोर मचाने पर वे लोग भाग निकले।
अस्पताल में ही दाखिल दूसरे पक्ष के गुरप्रीत, गुरजीत कौर आदि ने पार्षद पक्ष पर आरोप लगाया कि जब वह रविवार शाम को घर की तरफ जा रहे थे तो वार्ड की चुनावी रंजिश के चलते गली में खड़े भुपेंद्र सैनी समर्थकों कृष्ण, मिटठु, बबली सहित अन्य युवकों ने उनके उम्मीदवार को वोट ना डालने का बहाना बनाकर उनपर हमला कर घायल कर दिया । चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह का कहना है कि शीघ्र ही हमलावरों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।