{"_id":"689c977e32921cbe9ae8da5922ed9a6a","slug":"attack-on-businessman-road-jamm-by-shopkeepers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े जानलेवा हमला, हाईवे किया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े जानलेवा हमला, हाईवे किया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवकों ने बाद में व्यापारी पर लाठियों व डंडों से जानलेवा हमला कर उसकी बाइक को तहस-नहस कर दी। सरे बाजार हुई इस गुंडागर्दी से घटनास्थल के आस पास लोगों में हड़कंप मच गया।
कुछ लोगों ने बीचबचाव करके उक्त व्यापारी को बचाने का प्रयास भी किया लेकिन हमला करने आए युवकों ने बीचबचाव करने वाले लोगों को ही धमकाकर भगा दिया।
व्यापारी को अधमरा करके हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घायल व्यापारी को लोगों ने तुरंत रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।
गुस्साए व्यापारी के परिजनों व दुकानदारों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल के सामने ही बुढलाड़ा रोड पर हरियाणा-पंजाब स्टेट हाईवे जाम कर दिया।
बाद में पुलिस थाना प्रभारी द्वारा शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद ही परिजनों ने जाम खोला। पुराना बाजार निवासी व मंडी के व्यापारी सोमनाथ गर्ग ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नहारका मोहल्ला निवासी प्रगट सिंह तथा उसके साथी उसे धमकियां दे रहे थे।
विज्ञापन
सोमनाथ के अनुसार वर्ष भर पहले उसका प्रगट सिंह के साथ लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। साल भर से उसकी कोई बातचीत नहीं हुई थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसको धमकियां मिलने का सिलसिला जारी था।
वीरवार बाद दोपहर को जब वह अपनी बाइक पर सवार होकर दुकान आ रहा था। पुराना बाजार भारती निकेतन स्कूल के पास कार में आए लोगों ने बाइक में टक्कर मार कर उसे घायल कर दिया।
बाद में युवकों ने लाठियों तथा डंडों से उस पर जानलेवा हमला कर उसकी पिटाई शुरू कर दी और उसे अधमरा कर फरार हो गए।