{"_id":"64463f0a65c79ac3b3027de8","slug":"advocate-commits-suicide-in-court-chamber-in-fatehabad-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: कोर्ट चैम्बर में अधिवक्ता ने की आत्महत्या, जहरीला पदार्थ खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: कोर्ट चैम्बर में अधिवक्ता ने की आत्महत्या, जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
Mon, 24 Apr 2023 02:04 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 24 Apr 2023 02:04 PM IST
सार
अमित कामरा पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। अंदेशा लगाया जा रहा है कि इसी मानसिक परेशानी के चलते उसने चेंबर में कोई जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के रतिया के टिब्बा कालोनी निवासी 39 वर्षीय एक अधिवक्ता ने बार में बने अपने चेंबर में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी अनुसार शहर के टिब्बा कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय अधिवक्ता अमित कामरा रतिया कोर्ट में पिछले काफी समय से वकालत का कार्य कर रहा था।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने उक्त चैम्बर खोलने का प्रयास किया
बताया गया है कि अमित कामरा पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। अंदेशा लगाया जा रहा है कि इसी मानसिक परेशानी के चलते उसने चेंबर में कोई जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी जानकारी बार के अन्य अधिवक्ताओं को सोमवार सुबह उस वक्त लगी जब उक्त चेंबर से काफी गंदी बदबू आने लगी तो वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने उक्त चैम्बर खोलने का प्रयास किया।
विज्ञापन
बार के अधिवक्ताओं ने इसकी जानकारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र ग्रोवर को दी। बार अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर शहर थाना प्रभारी को सूचना दी। जिस पर पर शहर थाना प्रभारी जय सिंह, सीन ऑफ क्राइम के इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। मामले में कार्रवाई शुरू कर दी अधिवक्ता अमित कामरा विवाहित था और मृतक के दो बच्चे भी हैं
विज्ञापन