फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   कपड़े धोते समय नहर में गिरी बेटी, बचाने को मां भी कूदी, बेटी की मौत

कपड़े धोते समय नहर में गिरी बेटी, बचाने को मां भी कूदी, बेटी की मौत

Tue, 19 Mar 2019 10:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
कपड़े धोते समय नहर में गिरी बेटी, बचाने को मां भी कूदी, बेटी की मौत
कपड़े धोते नहर में गिरी बेटी, बचाने कूदी मां, बेटी की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। गांव जमालपुर से गुजर रही फतेहाबाद ब्रांच नहर के घाट पर कपड़े धो रही एक किशोरी नहर में बहे कपड़े को निकालने के चक्कर में नहर में जा गिरी। उसे नहर में डूबता देखकर उसकी मां ने भी नहर में छलांग लगा दी। महिला की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दोनों को बाहर निकालकर टोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी मां का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दौरान वहां से गुजर रहे मार्केट कमेटी के प्रधान रिंकू मान ने भी महिला व उसकी बेटी को अस्पताल में पहुंचाने में मदद की। किशोरी के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांता देवी (35) निवासी गांव जमालपुर मंगलवार दोपहर अपनी बेटी सपना (17) के साथ जमालपुर से गुजरने वाली फतेहाबाद ब्रांच नहर में कपड़े धो रही थी। बताया गया है कि इस दौरान एक कपड़ा पानी में बह गया। उसे निकालने के लिए सपना जब प्रयास कर रही थी तो अचानक उसका पांव फिसल गया और गहरे पानी में चली गई। तैरना नहीं आने के कारण उसने पानी में हाथ पांव मारते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया। बेटी को नहर में डूबता देखकर उसकी मां कांता ने भी उसके पीछे छलांग लगा दी। इस दौरान सपना गहरे पानी में चली गई और डूब गई। कांता के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने नहर में छलांग लगाकर कांता को नहर से बाहर निकाला। बाद में सपना को भी अचेत अवस्था में नहर से बाहर निकाला गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे टोहाना मार्केट कमेटी के चेयरमैन रिंकू मान भी मौैके पर पहुंच गए और दोनों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सपना को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं उसकी मां का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद गांव जमालपुर में मातम का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई अजमेर सिंह ने बताया कि गांव में नहर पर कपड़े धोने के लिए गई महिला व उसकी बेटी नहर में गिर गई थी। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला तो उसकी बेटी को मृत पाया गया तथा महिला का इलाज चल रहा है। युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed