{"_id":"5a05f8624f1c1b87698baa4e","slug":"91510340706-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलों से भरे ट्रक को गौरक्षकों व पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैलों से भरे ट्रक को गौरक्षकों व पुलिस ने पकड़ा
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जाखल।
गौ रक्षा दल हरियाणा व पुलिस ने संयुक्त प्रयासों से बैलों से भरे एक ट्रक को काबू किया। जिसमें लदे सभी 12 बैलों को सुरक्षित जाखल मंडी की गौशाला परिसर में पहुंचा मुक्त कराया जबकि ट्रक को कब्जे में लेकर पकड़े गए तीनों व्यक्तियों के खिलाफ हरियाणा गोवंश सरंक्षण तथा गौ संर्वधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरक्षा दल फतेहाबाद के जिला उपाध्यक्ष गौरव गोयल व गौपुत्र सेना पंजाब के सदस्य शास्त्री हनी ने बताया कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि पंजाब की ओर से आ रहे एक ट्रक में बैल व गाय लदे हैं जिसे वध के लिए यूपी ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। म्योंद पुलिस चौकी के पास कुलां की ओर से आ रहे एक ट्रक को जब रूकने का ईशारा किया तो ट्रक सवार व्यक्ति उसे मौके पर छोड़कर फरार होने लगे। लेकिन पुलिस व गौरक्षकों ने उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर उनमें से तीन व्यक्तियों को काबू कर लिया। जबकि ट्रक की जांच की तो अंदर बैल लदे हुए पाए। गौ तस्करी कर ले जा रहे तीन व्यक्तियों की पहचान मंदीप सिंह व कर्मजीत सिंह निवासी रामामंडी पंजाब व उनके साथ रमजानदीन बंजारा जिलांबाद थाना भवन शामली (यूपी) के रूप में की गई है। तीनों व्यक्तियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
वहीं गौरक्षा दल सदस्यों ने बताया कि ट्रक में बैलों को ले जाने में एक रिट्ज कार सवार व्यक्ति भी शामिल थे। जिस पर यूपी का नंबर लगा था। जो ट्रक के आगे आगे चल रहे थे। लेकिन जैसे ही गौरक्षकों व पुलिस की कार्रवाई की भनक उन्हें लगी तो वह फरार हो गए। गौ रक्षकों ने मामले में काबू किए गए व्यक्तियों से गहन पूछताछ कर इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों को काबू करने की मांग की।
विज्ञापन
दो पंजाब व एक यूपी निवासी है आरोपी
गौ तस्करी कर ले जा रहे तीन व्यक्तियों की पहचान मंदीप सिंह व कर्मजीत सिंह निवासी रामामंडी पंजाब व उनके साथ रमजानदीन बंजारा जिलांबाद थाना भवन शामली (यूपी) के रूप में की गई है। इसमें पकड़े मंदीप सिंह खुद ही ट्रक का मालिक है व खुद ही उसका चालक है। तीनों व्यक्तियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
आरोपियों से पूछताछ के बाद ही आएगी पूरे मामले का सच
थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि काबू किए गए तीनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि उनके एक अन्य साथी के बारे में अभी पूछताछ की जाएगी। ट्रक के आगे कार द्वारा पॉयलट करने की जांच की जाएगी। आरोपियों से पूछताछ के बाद ही मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पता चल पाएगा।