{"_id":"598f572e4f1c1bfe538b4a46","slug":"91502566190-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतिया में फिर स्नेचिंग, स्कूटी पर जा रही महिला का पर्स छीनकर फरार हुए बाइक सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रतिया में फिर स्नेचिंग, स्कूटी पर जा रही महिला का पर्स छीनकर फरार हुए बाइक सवार
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
रतिया में पर्स स्नेचिंग का सिलसिला एक बार फिर शुरू हुआ लगता है। कई दिनों की शांति के बाद शनिवार सांय एक बार फिर पर्स स्नेचरों ने एक महिला से पर्स छीन लिया और बाइक पर फरार हो गए। महिला के पर्स में सात हजार की नकदी, मोबाइल व अन्य जरूरी कागजात थे। स्नेचिंग की जानकारी मिलते ही शहरी चौकी इंचार्ज जगदीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन निवासी रीमा रानी ने बताया कि वो अपनी एक सहेली के साथ स्कूटी पर सवार होकर शनिवार रात करीब आठ बजे बाजार से अपने घर वापस जा रही थी। जैसे ही उनकी स्कूटी रघुनाथ मंदिर मोड़ के पास पहुंची, बाइक सवार दो युवकों ने उसका पर्स छीन लिया और मंडी की तरफ फरार हो गए। रीमा ने बताया कि उसने व उसकी सहेली ने स्कूटी पर उक्त आरोपियों का पीछा करने का भी प्रयास किया लेकिन वो बदमाश तेज गति से बाइक चलाकर फरार होने में कामयाब हो गए। इसके बाद उसने पुलिस को इस बारे में सूचित किया।
शहरी पुलिस चौकी इंचार्ज जगदीश कुमार ने बताया कि महिला का पर्स छीनने की सूचना मिलते ही नाकेबंदी कर जांच की गई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।