{"_id":"5b5f65c74f1c1b66428b4ef2","slug":"41532978631-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे और बीवी का कत्ल करने वाले आरोपी पति को कोर्ट ने भेजा एक दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे और बीवी का कत्ल करने वाले आरोपी पति को कोर्ट ने भेजा एक दिन के रिमांड पर
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। रविवार अलसुबह चार साल के बेटे और बीवी को इलेक्ट्रिक कटर से काट कर हत्या करने वाले पति को सदर पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से पुलिस ने आरोपी पति श्रवण को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने कोर्ट में तर्क दिया कि आरोपी से अभी कुछ बातों को लेकर गहन पूछताछ की जानी बाकी हैं ताकि हत्या के कारणों का सही ढंग से खुलासा हो सके।
गौरतलब है कि बीते दिन गांव हरिपुरा में प्लंबर का काम करने वाले श्रवण ने अपने सोए हुए बेटे के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसको इलैक्ट्रिक कटर से काट दिया था जबकि बीवी रेखा के सिर में हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी बीवी पर शक था कि उसका किसी के साथ अवैध संबंध बना रखे हैं और ध्रुव उसका अपना बेटा नहीं है। बेटे और बीवी को मारने के बाद आरोपी श्रवण खुद भी आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर गया था, लेकिन उसने अपने भाई को इस हत्याकांड की जानकारी दे दी जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे रेलवे ट्रैक पर पकड़ लिया था।