{"_id":"5a258b3f4f1c1b8e698bfc69","slug":"41512409919-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रविवार को पाई से कैथल रोड पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जिससे राहगिरों ने पुलिस को सूचित किया।
करोड़ा निवासी विक्रम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चचेरा भाई बिंद्र कैथल में मजदूरी करने जाता था। रोजाना की तरह रविवार को वह काम के बाद घर आ रहा था। उन्होंने बताया कि पाई-सोंगल-हरसोला चौक पर पहुंचने पर पीछे से आ रहे कार चालक ने उनको टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल बलवान ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा दिया।