फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   चेक पर खाताधारक के फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से निकाले 3 लाख, एक्सिस बैंक कर्मचारी सहित दो नामजद

चेक पर खाताधारक के फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से निकाले 3 लाख, एक्सिस बैंक कर्मचारी सहित दो नामजद

Fri, 21 Dec 2018 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
चेक पर खाताधारक के फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से निकाले 3 लाख, एक्सिस बैंक कर्मचारी सहित दो नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर के बीघड़ रोड स्थित शंकर मार्बल के मालिक के चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से 3 लाख रुपये ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने दुकान मालिक शंकर लाल की शिकायत पर एक्सिस बैंक के कर्मचारियों व गांव धांगड निवासी मंगल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में दुकान मालिक शंकर लाल ने बताया कि बीती 31 अक्तूबर को उसके फोन में मेसेज आया कि उसके खाते से 3 लाख रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। उसने बैंक में फोन कर इसकी जानकारी ली तो जवाब मिला कि उनका चेक आया हुआ था इसलिए पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने मौके पर जाकर देखा तो उसके खाते का चेक था लेकिन उसके हस्ताक्षर अलग थे। इस पर जब बैंक कर्मचारी से पूछा गया कि उसने हस्ताक्षर सत्यापित किए या नहीं तो आरोप है कि बैंक कर्मचारी ने बैंकिंग सिस्टम में खराबी होने का हवाला दे दिया। आरोप है कि उक्त आरोपी ने उसके चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक कर्मचारी से मिलीभगत कर 3 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए हैं। शहर थाना प्रभारी रिछपाल साहू ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले की तह तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed