फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   किरयाने की दुकान में चोरी, आरोपी काबू

किरयाने की दुकान में चोरी, आरोपी काबू

Tue, 06 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
किरयाने की दुकान में चोरी, आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। नया बाजार स्थित एक किरयानेे की दुकान से हजारों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर काबू कर लिया तथा चोरी हुए रुपये बरामद कर लिए। जांच अधिकारी एचसी राजेश कुमार ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया। पुलिस को दी शिकायत में रामनगर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसकी नया बाजार में करियाने की दुकान है। दिन में लगभग एक बजे जब वह अपनी दुकान का शट्टर नीचे कर गोदाम से सामान लेने के लिए गया तो पीछे से रविदास मोहल्ला निवासी प्रवीन कुमार दुकान में घुस गया तथा उसके गल्ले से दस हजार रुपये चोरी कर लिए। जांच अधिकारी एचसी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रवीन को अंबेडकर चौक से गिरफ्तार कर लिया तथा पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल कर ली। उन्होंने बताया कि आरोपी के घर से चोरी किए गए 8960 रुपयेे बरामद कर लिए, जिसके बाद उसे न्यायालय मे पेश किया गया जहां से उसे हिसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed