फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बाइक की चपेट में आने से किशोर की मौत

बाइक की चपेट में आने से किशोर की मौत

Sun, 05 May 2019 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
बाइक की चपेट में आने से किशोर की मौत
फतेहाबाद। रतिया के गांव चंदोखुर्द में बाइक चालक ने एक 15 साल के किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौत हो गई। उसके शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के मामा की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गुरप्रीत सिंह निवासी गांव चंदोखुर्द ने बताया कि उसका 15 साल का भांजा संदीप उसके पास आया हुआ था। उसका भांजा गांव में सामान लेकर घर की ओर आ रहा था तभी एक बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर बाइक चालक मलकीत सिंह निवासी गांव चंदोकलां के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर जान लेने के आरोप में केस दर्ज किया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed