{"_id":"5a18722d4f1c1b87698bd997","slug":"161511551533-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिल्लाखेड़ा युवक-युवती मारपीट प्रकरण में 7 काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिल्लाखेड़ा युवक-युवती मारपीट प्रकरण में 7 काबू
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
फतेहाबाद के गांव गिल्लाखेड़ा में एक युवक व युवती से ग्रामीणों द्वारा की गई मारपीट व इसके बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में सदर पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि पिछले दिनों गांव गिल्लाखेड़ा में एक युवती व युवक से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में गांव के कुछ लोग एक युवक व युवती को एक कमरे से मारते पीटते बाहर लेकर आते दिखाई दे रहे थे। इन लोगों ने पहले युवती और बाद में युवक को पीटा। यही नहीं, युवक को छुड़ाने आए उसके परिजन को भी गांव के लोगों ने जमकर पीटा। पूरा मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद युवती ने इसकी शिकायत सदर पुलिस को दी। सदर पुलिस ने युवत की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने, मानहानि तथा आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इस संबंध पुलिस ने विनोद, राजेन्द्र, किरपाल उर्फ पालू, मदन, महेन्द्र, देवेन्द्र व कश्मीर नाथ को काबू कर लिया है।