फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   गल्ले में दिखे हजारों रुपये तो साथी के साथ मिलकर की थी व्यापारी की हत्या

गल्ले में दिखे हजारों रुपये तो साथी के साथ मिलकर की थी व्यापारी की हत्या

Mon, 27 May 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
गल्ले में दिखे हजारों रुपये तो साथी के साथ मिलकर की थी व्यापारी की हत्या
टोहाना। छह दिन पहले रेलवे रोड स्थित कृष्णा मार्केट में रेडीमेड कपड़े के विक्रेता की बर्फ तोड़ने वाले सुए से हत्या के मामले में सीआईए टोहाना पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों में मुख्य आरोपी पहले से रेडीमेड विक्रेता से कपड़े खरीदता रहता था। वारदात के समय दोनों शराब के नशे में धुत थे और जब उन्होंने दुकानदार के गल्ले में हजारों की राशि देखी तो उनके मन में लालच आया गया और उन्होंने इस वारदात को अंजाम दे दिया। डीएसपी उमेद सिंह ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि 21 मई की रात को करीब 11 बजे कृष्णा मार्केट में स्थित स्पाइडर रेडीवियर के मालिक जोगिन्द्र बजाज उर्फ बिट्टू की हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गल्ले से हजारों रुपये की राशि भी निकालकर ले गए थे। इस हत्याकांड के अगले दिन व्यापारियों ने रेलवे रोड पर जाम लगा दिया और बाद में थाने का घेराव किया था। पुलिस ने मृतक के भाई दिनेश बजाज की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने अब इस मामले में जाखल के गांव उदयपुर निवासी गुरविन्द्र सिंह व डबवाली के गांव लखवाना निवासी लखबीर सिंह को गांव पूर्ण माजरा के पास से काबू किया है।
विज्ञापन

जिस बाइक पर आए थे हत्यारे, उसी के सीट कवर से हुई पहचान
डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि सीआईए पुलिस की टीम इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में जोगिन्द्र बजाज की हत्या के मामले की जांच कर रही थी। सीआईए की टीम जब सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही थी तो पार्क स्कूल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक बाइक पर सवार दो युवक दिखाई दिए। जिसमें एक युवक पीछे कंधे पर बैग लटकाए था और दूसरा चला रहा था। पुलिस ने बाइक के सीट कवर सहित यह फोटो आसपास के गांवों में भेजी थी। यहीं से क्लू मिला और उदयपुर गांव का एक व्यक्ति पुलिस के पास आया और बताया कि उसके गांव का गुरविन्द्र सिंह ले गया था। इसके बाद पुलिस ने गुरविन्द्र सिंह व उसके साथी को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गल्ले में रुपये दिखे तो आया लालच
डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि गुरविन्द्र सिंह अक्सर जोगिंद्र बजाज से कपड़े खरीदने आता था। वारदात की रात भी वह लखबीर सिंह के साथ उसकी दुकान में आया था। गुरविन्द्र व लखबीर दोनों शराब पी रखी थी और गुरविंद्र के पास एक बैग था, जिसमें बर्फ तोड़ने वाले सुए रखे हुए थे। यह लोग किसी वारदात को अंजाम देना चाहते थे। गुरविंद्र ने जोगेन्द्र बजाज से टी शर्ट खरीद ली और उनके रुपये दे दिए। जब जोगिन्द्र बजाज ने रुपये अपने गल्ले में रखे तो उसमें हजारों रुपये की राशि देखकर दोनों को लालच आ गया। इसके बाद गुरविन्द्र ने जोगिन्द्र बजाज से और टी-शर्ट खरीदने की बात कही और बेसमेंट में दिखाने को कहा। बेसमेंट में जाकर दोनों ने सुए से वारकर उसकी हत्या कर दी और गल्ले से 60 हजार रुपये की नकदी लेकर चंपत हो गए। डीएसपी ने बताया कि गुरविन्द्र व लखबीर की मुलाकात करीब 4 साल पहले अमृतसर में हुई थी। उसके बाद दोनों साथ रहने लगे थे। दोनों ही आपराधिक प्रवृति के युवक हैं। दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा और हत्या में प्रयुक्त सुए व नकदी के लिए पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed