फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   छात्रा की वीडियो बना किया ब्लैकमेल, फिर सिरसा रोड के होटल में किया दुष्कर्म

छात्रा की वीडियो बना किया ब्लैकमेल, फिर सिरसा रोड के होटल में किया दुष्कर्म

Mon, 18 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
छात्रा की वीडियो बना किया ब्लैकमेल, फिर सिरसा रोड के होटल में किया दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर के सिरसा रोड स्थित एक होटल में लड़की को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लड़की की हालत नाजुक बताई गई है। आरोपी ने वीडियो बनाकर डेढ़ लाख रुपये भी ऐंठ लिए और फिर भी ब्लैकमेल कर बार-बार होटल में ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। महिला थाना पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
लड़की की हालत खराब होने के कारण पुलिस अभी तक उसके 164 के तहत बयान नहीं ले पाई है और न ही अभी मेडिकल हुआ है। मामले के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में सिरसा निवासी लड़की के पिता ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी फतेहाबाद में ड्यूटी थी। बेटी 11 वीं कक्षा में पढ़ रही थी, इस दौरान भूथनकलां निवासी साहिल नाम के युवक ने झांसे में लेकर दोस्ती कर ली। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी साहिल ने बेटी के साथ गलत काम किया और वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि साहिल ने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसकी बेटी से करीब डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। लेकिन फिर भी ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि शनिवार 16 जून को भी साहिल ने उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर फतेहाबाद के सिरसा रोड स्थित एक निजी होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। बाद में घर पहुंचकर उसकी बेटी ने आपबीती बताई। तबीयत खराब होने के कारण वह अभी तक पुलिस को बयान नहीं दे पाई है।
विज्ञापन

-----------
लड़की के पिता ने बयान दिए हैं कि भूथनकलां के युवक ने बेटी की वीडियो बना ब्लैकमेल कर डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। लेकिन फिर भी लगातार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि 16 जून को फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की की हालत खराब होने के कारण बयान नहीं हो पाए हैं। लड़की के 164 के तहत बयान व मेडिकल होना है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिमला देवी, महिला थाना प्रभारी फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed