फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   गेहूं काटते समय दो अलग-अलग घटनाओं में महिला सहित दो की मौत

गेहूं काटते समय दो अलग-अलग घटनाओं में महिला सहित दो की मौत

Fri, 26 Apr 2019 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
गेहूं काटते समय दो अलग-अलग घटनाओं में महिला सहित दो की मौत
फतेहाबाद/रतिया/भट्टूकलां। जिले में गेहूूं काटते समय दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पहले मामले में गांव फुलां में गेहूं कटाई के समय कंबाइन से नीचे गिरकर व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरे मामले में गांव पीलीमंदोरी में एक महिला द्वारा गेहूं काटते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कंबाइन से सिर के बल गिरा हेल्पर, मौके पर तोड़ा दम
गांव फुलां में कंबाइन के हेल्पर की गेहूं निकालते समय नीचे गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव हड़ोली निवासी काला सिंह (42) के रूप में हुई है। उसके शव का फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि मामले की सूचना मिलते ही सदर पुलिस एवं फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. जोगिंद्र मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, काला सिंह (42) निवासी हड़ोली कंबाइन पर हेल्पर के तौर पर काम करता था। शुक्रवार को वह गांव के महाबीर सिंह के खेत में गेहूं निकाल रहा था कि उसका पैर फिसल गया और वह कंबाइन से नीचे गिरा। सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गेहूं काट रही महिला की मौत
भट्टूकलां के गांव पीलीमंदौरी में शुक्रवार सुबह खेत में गेहूं काट रही महिला कमला को अचानक चक्कर आने लगे और उसे उल्टी आने लगी, उसे उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीलीमंदोरी निवासी करीब 36 वर्षीय कमला देवी शुक्रवार को अपने खेत में गेहूं काट रही थी। इसी दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और उसे चक्कर के साथ उल्टियां आने लगी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबध में इत्तफाकिया कार्यवाही की है और महिला के शव का फतेहाबाद नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed