{"_id":"59593ca14f1c1b7e678b49ca","slug":"11499020449-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं के छात्र ने संदिग्ध परिस्थतियों में फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12वीं के छात्र ने संदिग्ध परिस्थतियों में फांसी लगाई
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं के छात्र ने लगाई फांसी
भूना।
गांव डूल्ट में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने कमरे में पंखे से लटककर फंदा लगा लिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और परिजनों के बयान पर कार्रवाई की है। गांव डूल्ट निवासी 18 वर्षीय विनोद कुमार 12वीं कक्षा का छात्र था। परिजनों ने बताया कि बीती रात वह अपने कमरे में था, रात 9 बजे के करीब उसकी मां खाना देने के लिए गई तो अंदर से दरवाजा बंद था। काफी देर खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। परिजनों ने देखा कि विनोद पंखे से झूल रहा था। परिजनों ने विनोद को उतारकर तुरंत सीएचसी भूना में दाखिल कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एचसी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा है।