फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध किया तो पीटा

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध किया तो पीटा

Sat, 04 Aug 2018 12:22 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध किया तो पीटा
महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर की पिटाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। शहर की पॉश कॉलोनी में एक युवक द्वारा घर में घुस कर महिला के साथ छेड़खानी करने व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मराठा निवासी आरोपी गणेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि अपने घर में बच्चों के साथ अकेली बैठी थी तो इसी दौरान पीछे से उपरोक्त युवक बुरी नीयत से उसके घर में आ गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी और शोर मचाए जाने के पश्चात वहां से फरार हो गया। उसने पति को घटना से अवगत कराया। जिसके पश्चात तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में दाखिल करवा दिया। पुलिस ने उपरोक्त बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed