{"_id":"5a05f8684f1c1bd1408b5c61","slug":"111510340712-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी चिकित्सकों पर छापेमारी मामले में तीन पर एफआईआर दर्ज, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी चिकित्सकों पर छापेमारी मामले में तीन पर एफआईआर दर्ज, दो गिरफ्तार
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
सीएम फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग द्वारा फर्जी डॉक्टरों पर की गई छापेमारी में पुलिस ने तीन एफआइआर दर्ज की हैं। पुलिस ने फर्जी चिकित्सकों के मामले में दो फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अभी तक एक फरार चल रहा है। अभी फतेहाबाद में दो , रतिया तथा टोहाना में एक-एक मामला दर्ज हुआ है। बृहस्पतिवार को जिले के टोहाना, फतेहाबाद, रतिया, भट्टू में सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी की थी। जिसके बाद पांच क्लीनिक सील किए गए। एक अस्पताल के बारे में मेडिकल काउंसिल से राय मांगी गई है।
मामले के अनुसार फतेहाबाद के शहर थाना में सिविल अस्पताल के आरएमओ डॉ.सुभाष की शिकायत पर चंद्रप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। चंद्रप्रकाश अशोक नगर में क्लीनिक चला रहा था। जब टीम ने छापेमारी की तो आरोपी मौके से फरार हो गया था। क्लीनिक से भारी मात्रा में दवाइयां भी बरामद हुई थी। एक अन्य मामला भी डॉ.सुभाष की शिकायत पर दर्ज हुआ है। गांव बरसीन में विजय कुमार क्लीनिक चला रहा था। जांच के दौरान उसके पास कोई सर्टिफिकेट नहीं मिला। विजय कुमार को पुलिस ने मौके से काबू कर लिया था।
दूसरी ओर टोहाना में भी अवैध रूप से क्लीनिक चलाने के आरोप में पकडे गए चिक्तिसक मनमोहन सिंह को पुलिस ने गिरफतार कर लिया। गिरफतार करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हे हिसार जेल भेज दिया गया। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। टोहाना में एसएमओ डॉ.सतीश गर्ग की शिकायत पर मेडिकल काउंसिल एक्ट, धोखाधड़ी तथा हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण एक्ट के तहत टोहाना निवासी मनमोहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मनमोहन पर आरोप है कि बिना लाइसेंस के अस्पताल चला रहा था।
विज्ञापन
इसके अलावा रतिया में भी वीरवार को सीएम लाईंग व स्वास्थ्य विभाग की ओर फर्जी क्लीनिकों पर छापेमारी के बाद रतिया पुलिस ने एसएमओ डा. वीके जैन की शिकायत पर गांव रत्ताखेड़ा निवासी राजेराम के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया व शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया जहंा राजे राम को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया ।