फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crime,froud,case file,fatehabad news

शातिर ने फोन पर 25 लाख रुपये की लॉटरी का झांसा देकर युवती से ठगे सवा लाख, केस

Sun, 01 Nov 2020 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Crime,froud,case file,fatehabad news
शहर की वार्ड-15 निवासी एक युवती से लाखों रुपये की लॉटरी निकलने का झांसा देकर सवा लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रतिया पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रियंका रानी ने बताया कि 28 अक्टूबर को उसके मोबाइल पर एक अन्य मोबाइल से फोन आया कि उसकी 25 लाख रुपये की लॉटरी लगी है, लेकिन लॉटरी की रकम पाने के लिए कुछ खर्चा करना होगा। प्रियंका ने शिकायत में बताया कि फोन आने के कुछ समय बाद उसके व्हाट्सएप नंबर पर उसे लाटरी निकलने के बारे में कुछ दस्तावेज भी भेजे गए, जिससे उसे यकीन हो गया कि उसकी लाटरी निकल गई है, जिसके बाद उक्त फोन नंबर से उसके व्हाट्सएप पर एसबीआई बैंक द्वारा जारी 25 लाख और 35 लाख रुपये के चेक फोटो कॉपी करके भेजे, जिससे उसे यकीन हो गया कि उसकी लॉटरी निकली है। फोन करने वाले लोगों के झांसे में आकर युवती ने अज्ञात लोगों द्वारा बताए गए खाता नंबर व फोन-पे पर सवा लाख रुपये डाल दिए, लेकिन लॉटरी के पैसे उसके खाते में जमा नहीं हो पाए। उक्त लोगों द्वारा अभी उसे 10 हजार रुपये की मांग की जा रही है, लेकिन उसे आशंका है कि उसके साथ 25 लाख की लॉटरी निकलने के नाम पर सवा लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने प्रियंका की शिकायत पर अज्ञात लोगों खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed