फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Councilor candidate's husband clashed in Ward 18, accused of tearing clothes, voting stopped for 15 minutes

वार्ड 18 में पार्षद प्रत्याशी के पति भिड़े, कपड़े फाड़ने का आरोप, 15 मिनट रुका मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Councilor candidate's husband clashed in Ward 18, accused of tearing clothes, voting stopped for 15 minutes
फतेहाबाद। नगर निकाय चुनाव को लेकर रविवार को मतदान के दिन फतेहाबाद में कई बूथों पर उम्मीदवार और उनके समर्थक आपस में भिड़ते नजर आए। वार्ड नंबर 18 के मतदान को लेकर विद्युत निगम के एसडीओ कार्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर पार्षद उम्मीदवार के पति आपस में भिड़ गए। यहां तक पार्षद उम्मीदवार अनीता गोयल के पति ललित गोयल के साथ मारपीट हुई और कपड़े फाड़ दिए गए। ललित गोयल ने पार्षद उम्मीदवार स्नेहलता गर्ग के पति अनिल गर्ग पर मारपीट और कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

मारपीट के बाद जमकर हंगामा हुआ और करीब 15 मिनट तक मतदान रुका रहा। ललित गोयल ने मतदान केंद्र को बंद करके धरने पर बैठने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर डीएसपी सुभाष चंद्र और एसएचओ ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। पार्षद उम्मीदवार प्रतिनिधि ललित गोयल ने आरोप लगाया कि उम्मीदवार स्नेहलता के पति अनिल गर्ग ने केंद्र के अंदर आकर उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौच किया। आरोपी अनिल गर्ग ने कपड़े तक फाड़ दिए। मामले को लेकर ललित गोयल ने शहर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत भी दी। बता दें कि अनिल गर्ग खुद वार्ड नंबर 24 से भी उम्मीदवार है और उनकी पत्नी स्नेहलता गर्ग वार्ड नंबर 18 से उम्मीदवार है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 11 के उम्मीदवारों के समर्थक भी आपस में भिड़े
वार्ड नंबर 11 के मतदाताओं के लिए बीडीपीओ कार्यालय में बूथ बनाए गए। यहां पर वार्ड नंबर 11 के उम्मीदवार मनोज भ्याणा और चंद्रकांता के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच कई देर तक कहासुनी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंस कॉलोनी में दिनभर आमने-सामने रहे उम्मीदवार
हंस कॉलोनी वार्ड नंबर 17 में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों के बाहर दिनभर उम्मीदवार समर्थक आमने-सामने रहे। यहां पर समर्थकों के बीच दिनभर कहासुनी होती रही। बूथ के अंदर जाने को लेकर उम्मीदवार समर्थक एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे।
वार्ड नंबर 12 में पार्षद उम्मीवार और समर्थकों के बीच हुई कहासुनी
वार्ड नंबर 12 के मतदान बूथों पर पार्षद उम्मीदवार और दूसरी तरफ पार्षद उम्मीदवार समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। यहां पर एक फर्जी मतदाता पकड़ा गया था। इसको लेकर यहां पर पार्षद उम्मीदवार सुभाष पपीया और पार्षद उम्मीदवार नीलम मेहता के समर्थकों के बीच कहासुनी हुई। सुभाष पपीया का कहना है कि यहां पर एक फर्जी मतदाता पकड़ा गया जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

कोट
वार्ड नंबर 18 के बूथ पर पार्षद उम्मीदवार के उम्मीदवारों के बीच वोटरों को लेकर कहासुनी हुई थी। एक पक्ष की तरफ से शिकायत आई है, जो कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
-ओमप्रकाश, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed