{"_id":"f6be9f4c1b3d1e6e80fb2cff3577fc83","slug":"cotton-factory-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉटन फैक्ट्री में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉटन फैक्ट्री में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Sat, 27 Dec 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखल मंडी के बालाजी कॉलोनी के पास स्थित जय भोले शंकर कॉटन इंडस्ट्री में गुरुवार देर रात आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है लेकिन फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के कारण आग का अंदेशा है।
विज्ञापन
आग की सूचना मिलते ही जाखल मार्केट कमेटी की फायर बिग्रेड गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित के अनुसार घटना में करीब 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
जय भोले शंकर कॉटन इंडस्ट्री मालिक अनिल कुमार ने बताया कि रात करीब 10 बजे उन्हें फैक्ट्री के मजदूर जग्गी राम ने फोन पर सूचना दी कि फैक्ट्री में आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही वह तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित कर फैक्ट्री में पहुंचे तो गोदाम में पड़ी रूई में आग लगी हुई थी।
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। अनिल कुमार ने बताया कि घटना के समय मजदूर जग्गी राम (20) और उसकी पत्नी निशा (18) गोदाम में ही सो रहे थे। जैसे ही उन्हें आग लगने का पता चला तो उन्होंने वहां से निकलने का प्रयास किया। लेकिन कॉटन में लगी आग से निकलने में उन्हें दिक्कतें आई। इसी बीच दोनों के कपडों में आग लगने से शरीर के कुछ हिस्से भी झुलस गए। जिस पर दोनों को पहले जाखल एवं उसके बाद टोहाना के निजी अस्पताल में ले जाया गया।
जहां उनकी हालत को देखते हुए हिसार रेफर किया गया है। वहीं फैक्ट्री मालिक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और राहत कार्य शुरू कर दिए। करीब 1 घंटे के उपरांत आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में भारी मात्रा में कॉटन पड़ा हुआ था। यदि समय पर आग लगने की सूचना नहीं मिलती तो करोड़ों रुपये का भी नुकसान हो सकता था।