फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona reaches CMO office, 32 infected found

सीएमओ कार्यालय तक पहुंचा कोरोना, 32 संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Corona reaches CMO office, 32 infected found
नागरिक अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए बनाया गया वार्ड। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण रफ्तार के साथ बढ़ना शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में जिले में मंगलवार को सबसे ज्यादा नए केस मिले हैं। मंगलवार को जिले में 32 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ कार्यालय तक कोरोना संक्रमण पहुंच गया है। मंगलवार को उप सिविल सर्जन मेजर डॉ. शरद तुली, सिविल सर्जन कार्यालय के दो कर्मचारी, पीएचएम राहुल, नागरिक अस्पताल के डॉक्टर मनीष टुटेजा की रिपोर्ट भी कोरोना संक्रमित आई है। उप सिविल सर्जन डॉ. तुली की पत्नी की रिपोर्ट एक दिन पहले पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन

जिले में 8 दिनों में ही कोरोना मरीजों का आंकड़ा 100 पार हो गया है। मंगलवार को जिले में 7 कोरोना संक्रमितों को डिस्चार्ज करने के बाद अब 110 एक्टिव केस रह गए है। जिले में मंगलवार को संक्रमण दर 4.22 फीसदी रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहर में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा केस मिले है। फतेहाबाद शहर में 14, टोहाना शहर में 6, रतिया शहर में 1, भट्टू में 6, भूना में 2 और जाखल में 3 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

राहत ये कि अस्पताल में कोई संक्रमित दाखिल नहीं
कोरोना संक्रमण को लेकर सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि जिले में सभी कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट हैं। फिलहाल कोई भी कोरोना संक्रमित अस्पताल में दाखिल नहीं हैं। संक्रमित घर पर ही उपचार ले रहे है। जिले में 17 कोविड अस्पताल है, इसमें 378 बेड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जिले में यूं बढ़ रही संक्रमण दर
दिन संक्रमण दर केस मिल चुके
4 जनवरी 1.49 9
5 जनवरी 1.13 8
6 जनवरी 1.39 9
7 जनवरी 3.17 21
8 जनवरी 5.71 24
9 जनवरी 0.66 3
10 जनवरी 2.91 21
11 जनवरी 4.22 32
कोट
कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, ऐसे में एहतियात बरतने की जरूरत है। लोगों से अपील है कि कोरोना को लेकर लक्षण हैं तो जांच जरूर करवाएं।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed